Mumbai Indians IPL 2026 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 19वां संस्करण की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट की पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन इतिहास रचने के इरादे से मैदान में उतरेगी. साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 की ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है, लेकिन साल 2020 के बाद से मुंबई ट्रॉफी अपने नाम करने में असफल रही है. मुंबई की नजरें इस बार ‘रिकॉर्ड छठे’ खिताब जीतने के लिए टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरेगी.
क्विंटन डी कॉक और शेरफेन रदरफोर्ड की वापसी
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले और नीलामी के दौरान रणनीतिक बदलाव किए हैं. नीलामी में साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक की टीम में वापसी हुई है, जो ऊपरी क्रम बल्लेबाजी में मजबूती प्रदान करेंगे. वहीं ट्रेड के जरिए शेरफेन रदरफोर्ड को टीम में शामिल किया गया है, जो फिनिशर की भूमिका निभाएंगे. मुंबई के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के साथ अब ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों को नाके चना चबवाने के लिए तैयार हैं.
वानखेड़े में 29 मार्च से होगी मुंबई के अभियान की शुरुआत
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम पर करेगी. मुंबई का इस टूर्नामेंट के पहले चरण का ये पहला मुक़ाबला होगा. दूसरा मुकाबला 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा, तो तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 अप्रैल को खेलेगी, जबकि 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मुकाबला खेल जाएगा, जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली आमने-सामने होंगे.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, मोहम्मद इजहार.
यह भी पढ़ें
IPL 2026 से पहले धोनी को लेकर एकेडमी ओनरशिप केस में बड़ी खबर, जानिए क्या हुआ
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.