राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने पिछले आईपीएल संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया था. वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. इसके बाद अंडर-19 टीम के साथ भी उन्होंने अपनी इस फॉर्म को जारी रखा, तब से वह जिस भी फॉर्मेट या टूर्नामेंट में खेले, प्रभावित किया. लेकिन आईपीएल 2026 से पहले पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने उनको लेकर बड़ा बयान दिया है. उनके अनुसार वैभव को अभी तक किस्मत का भी बहुत साथ मिला है.
रॉबिन उथप्पा का मानना है कि जब खेल का स्तर ऊंचा होगा तो वैभव सूर्यवंशी को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा, वह अभी काफी हद तक अपनी किस्मत के भरोसे चल रहे हैं. उथप्पा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा कि वह 12 महीनों से उनके हर मैच पर नजर बनाए हुए हैं. पूर्व क्रिकेटर ने अनुसार वैभव शानदार हैं, लेकिन अभी वह अपनी किस्मत के सहारे चल रहे हैं.
उथप्पा ने आगे कहा कि अब लोगों को पता है कि उनके खिलाफ कहां पर गेंदबाजी करनी है. अब वो नयापन खत्म हो गया है और जैसे जैसे आगे खेल का स्तर ऊंचा होगा तो उनके सामने मुश्किलें आएंगी. पूर्व क्रिकेटर के अनुसार आईपीएल 2026 वैभव के लिए सीखने वाला सीजन होगा. उनके अनुसार इस सीजन में वैभव रन तो बनाएंगे लेकिन उनके अनुसार वो वैसा सीजन नहीं होगा जो पिछले साल रहा था.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1 करोड़ 10 लाख रुपये के प्राइस में खरीदा था. वह इस लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. 2025 में उनके डेब्यू सीजन में उन्होंने कई रिकार्ड्स बनाए, जिसमें सबसे कम गेंदबाजों में शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है. वह आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. 35 गेंदों में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये ऐतिहासिक शतक लगाया था. 14 वर्षीय वैभव ने आईपीएल में खेले 7 मैचों में 252 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
यह भी पढ़ें: बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ ‘खेल’, तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.