Instagram ने क्रिएटर्स के लिए नया फीचर रोल आउट किया है। अब वो अपने पहले से पब्लिश हो चुके फीड पोस्ट का म्यूजिक बदल सकेंगे। पहले यूजर को पब्लिश हो चुके पोस्ट का म्यूजिक बदलने के लिए उसे डिलीट करना पड़ता था। अब यूजर्स अपने पुराने पब्लिश किए गए पोस्ट के म्यूजिक को आसानी से बदल सकेंगे। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने नया रिप्लेस ऑडियो टूल लॉन्च किया है।
इंस्टाग्राम का नया फीचर
इंस्टाग्राम हेड ने अपने पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है कि यूजर अपने शेयर किए जा चुके पोस्ट का ऑडियो बदल सकेंगे। इसके लिए उन्हें पोस्ट को डिलीट और रीअपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए इन-ऐप रिप्लेस ऑडियो टूल जोड़ा जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद कंटेंट क्रिएटर्स को अपने पोस्ट का ऑडियो बदलने के लिए रीच कम होने की टेंशन नहीं रहेगी। उनके पोस्ट के व्यूज पहले की तरह ही बरकरार रहेंगे।
Instagram का यह फीचर पूरी तरह से क्रिएटर फोकस्ड है, जिसमें उन्हें अपने किसी पुराने पोस्ट का म्यूजिक बदलने के लिए उसे डिलीट करके दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले जून में मेटा के फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने नया प्रोफाइल कस्टमाइजेशन फीचर जोड़ा था। इस ग्रिड रिऑर्डर फीचर के जरिए यूजर्स अपने प्रोफाइल पर दिखने वाले फीड को अपने मुताबिक अरेंज कर सकेंगे।
प्रोफाइल ग्रिड में यूजर्स अपने पोस्ट को ओरिजिनल अपलोड डेट बदले बिना ऊपर-नीचे या आगे-पीछे रख सकते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम में Reorder Grid का ऑप्शन मिलेगा। प्रोफाइल ग्रिड को बदलने के लिए यूजर्स को केवल पोस्ट पर होल्ड करके प्रेश करना है और फिर रीऑर्डर का ऑप्शन दिखने पर उसे जहां ले जाना चाहते हैं ले जा सकते हैं।
रिप्लेस ऑडियो टूल कैसे करेगा काम?
- इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप को ओपन करना होगा।
- फिर अपने फीड में जाकर जिस पोस्ट का म्यूजिक बदलना होगा उस पर जाना होगा।
- उस पोस्ट के ऊपर की तरफ बने हुए लाइन पर टैप करना होगा।
- यहां उन्हें नीचे की तरफ पोस्ट एडिट करने का ऑप्शन मिलेगा।
- इस ऑप्शन पर जाकर यूजर्स अपने पोस्ट में म्यूजिक को रिप्लेस कर सकेंगे।
- नया ऑडियो सेलेक्ट करने के बाद उसे Save कर दें।
- इस तरह से क्रिएटर्स अपने किसी भी पुराने पोस्ट का म्यूजिक बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें – OnePlus N6x की डिजाइन लॉन्च से पहले रिवील, जानें कैसा दिखेगा वनप्लस का सबसे सस्ता फोन?
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.