देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने नेतृत्व में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। कंपनी ने आशीष कुमार डैश को नया CEO-डेजिग्नेट नियुक्त करने का ऐलान किया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने यह फैसला नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश पर लिया। आशीष कुमार डैश अभी से CEO-डेजिग्नेट की जिम्मेदारी संभालेंगे और 1 अप्रैल 2027 से कंपनी के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) का पद संभालेंगे। हालांकि, इसके लिए जरूरी वैधानिक मंजूरियां मिलना बाकी हैं।
कंपनी के मुताबिक, आशीष कुमार डैश 31 मार्च 2027 तक CEO-डेजिग्नेट के रूप में काम करेंगे। इसके बाद वह आधिकारिक तौर पर कंपनी की कमान संभालेंगे। इंफोसिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ सेबी या किसी अन्य नियामक संस्था की ओर से निदेशक बनने पर कोई रोक नहीं है।
कौन हैं आशीष कुमार डैश?
आशीष कुमार डैश फिलहाल इंफोसिस में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह कंपनी के सर्विसेज, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज, एनर्जी और एंटरप्राइज सस्टेनेबिलिटी बिजनेस का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने कई वैश्विक मंचों पर ऊर्जा परिवर्तन और सतत विकास जैसे विषयों पर इंफोसिस का प्रतिनिधित्व किया है। वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, संयुक्त राष्ट्र के ग्लोबल इन्वेस्टर्स फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट अलायंस और B20 समिट 2023 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों से भी जुड़े रहे हैं।
IIT खड़गपुर और स्टैनफोर्ड से की पढ़ाई
आशीष कुमार डैश ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम को भी पूरा किया है। वर्तमान में वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में कार्यरत हैं और इंफोसिस के कई वैश्विक कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
बोर्ड ने RSU देने को भी दी मंजूरी
नेतृत्व बदलाव के साथ-साथ इंफोसिस के बोर्ड ने नए कर्मचारियों के लिए 9,836 रिस्ट्रिक्टेड स्टॉक यूनिट्स (RSUs) जारी करने को भी मंजूरी दी है। ये शेयर 1 अगस्त 2026 से दिए जाएंगे और तीन साल में चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों को मिलेंगे। कुल मिलाकर, इंफोसिस का यह फैसला कंपनी के भविष्य की रणनीति और वैश्विक विस्तार को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है। अब निवेशकों और आईटी सेक्टर की नजर इस बात पर रहेगी कि आशीष कुमार डैश के नेतृत्व में कंपनी आने वाले वर्षों में किस तरह नई ऊंचाइयों तक पहुंचती है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.