भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को गंवाने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे मैच में शानदार वापसी करने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। इंग्लैंड की तरफ से दूसरे वनडे में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने टीम इंडिया की पारी को 233 रनों पर समेटने के साथ टारगेट को 44.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। टीम इंडिया इस मैच में एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ते हुए दिख रही थी, लेकिन मिडिल ओवर्स में 60 रनों के भीतर 7 विकेट गंवाने की वजह से पारी जल्दी सिमट गई। इसको लेकर मुकाबला खत्म होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी हैरानी व्यक्त की तो वहीं टीम इंडिया के कप्तान गिल ने भी खराब बल्लेबाजी को मुकाबले में हार का बड़ा कारण बताया।
60 रनों की भीतर 7 विकेट गंवाना थोड़ा अजीब था
कार्डिफ वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मुकाबले में जीत के बाद अपने गेंदबाजों की तारीफ करने के साथ कहा कि हम अभी भी इस सीरीज में बने हुए हैं और अब हमको आखिरी मुकाबले का इंतजार है। 233 रनों के स्कोर पर रोकना मुझे लगता है कि ये हमारी जबरदस्त कोशिश रही। 30 ओवर्स के बाद टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन था और वह एक बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। ऐसे में सैम करन और विल जैक्स ने मुझे लगता है कि काफी अच्छी गेंदबाजी की और फिर आखिर में उन्होंने 60 रनों के भीतर अपने 7 विकेट गंवा दिए जो मुझे लगता है थोड़ा अजीब था। हमने इस मैच में हालात को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज प्लेइंग 11 में शामिल किया जो काफी सही फैसला था।
रूट से काफी कुछ सीखने को मिलता है
दूसरे वनडे मैच में टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही थी, जिसमें उन्होंने अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों को 8 के स्कोर पर गंवा दिया था। इसके बाद उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी जो रूट ने एक छोर संभाले रखा और 99 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ इंग्लैंड को जीत दिलाकर वापस लौटे। इसको लेकर हैरी ब्रूक ने कहा कि वह एक जबरदस्त प्लेयर हैं और आप उनसे चेंजिंग रूम में भी काफी कुछ सीख सकते हैं। मुझे कुछ साल पहले उनकी एक इनिंग याद है, जिसमें मुझे लगता है कि उन्होंने सिर्फ तीन चौके मारे थे और 100 रन बनाए थे, जो कमाल की बात है। अब हमें आखिरी वनडे मैच की तरफ देख रहे हैं और देखेंगे कि वहां के हालात कैसे हैं और उसे जीतने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को पछाड़ा, 12 हजार वनडे रन के करीब पहुंचे हिटमैन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.