भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ के स्टेडियम में खेला गया, जिसको मेजबान इंग्लैंड 4 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। दूसरे वनडे में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 44 ओवर्स में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद इंग्लैंड ने जो रूट के नाबाद 99 रनों की पारी के दम पर इस टारगेट को 44.1 ओवर्स में हासिल करने के साथ सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे वनडे मैच में हार के बाद काफी निराश नजर आए जिसमें उन्होंने खराब बल्लेबाजी को मुकाबला गंवाने का सबसे बड़ा कारण बताया। गिल के अनुसार भारतीय टीम को बीच के ओवर्स में अधिक विकेट गंवाना इस मुकाबले में भारी पड़ गया।
एक समय हमें लगा कि स्कोर 300-310 अच्छा रहेगा
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में हार के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में आए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि सच कहूं तो, यह काफी निराशाजनक था। हमें लगा था कि 25 ओवर्स के बाद 300-310 का स्कोर अच्छा रहेगा। हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन, हमने मिडिल ओवर्स में बहुत सारे विकेट गंवा दिए। मुझे लगता है कि हमने अपने लोअर मिडिल ऑर्डर से थोड़ी उम्मीद की थी और हमें जो शुरुआत मिली थी हम उसका पूरा फायदा नहीं उठा पाए। लेकिन उम्मीद है कि अगली बार जब हम ऐसी स्थिति में होंगे, तो हम छोटी-छोटी साझेदारियां बनाने और वहां से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
हमें पूरी पारी में अपने मुख्य गेंदबाजों से गेंदबाजी करवानी पड़ी
शुभमन गिल ने अपने बयान में खुद के आउट होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कवर की तरफ सीधा शॉट खेलकर आउट होना कभी भी अच्छा नहीं लगता। वहीं वाशिंगटन सुंदर की चोट को लेकर गिल ने बताया कि वह हमारी टीम का एक अहम हिस्सा हैं। मुझे लगता है कि बैटिंग करते समय मिड-ऑफ की तरफ रन लेते हुए उन्हें चोट लगी थी और शायद इसने दबाव बढ़ाने में भूमिका निभाई होगी। हमें पूरी पारी में अपने मुख्य गेंदबाजों से गेंदबाजी करवानी पड़ी। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ा होगा क्योंकि तेज गेंदबाजों के लिए गेंद अच्छी हरकत कर रही थी। लेकिन जब आप ऐसे अहम खिलाड़ी को खो देते हैं, तो आपको अपनी रणनीतियां बदलनी पड़ती हैं। यह तय करना पड़ता है कि कौन गेंदबाजी करेगा और उस नजरिए से देखें तो हां इसका असर हमारी लय पर जरूर दिखा।
ये भी पढ़ें
रोहित शर्मा ने विदेशी सरजमीं पर किया बड़ा कारनामा, सचिन-गांगुली के खास क्लब में मारी एंट्री
इंग्लैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ का कीर्तिमान किया ध्वस्त
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.