एशियन गेम्स 2026 शुरू होने से पहले जापान के नागोया से खिलाड़ियों की तैयारियों को लेकर परेशान करने वाली तस्वीर सामने आई है। खेलों में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे कई देशों के खिलाड़ियों को घंटों तक अपने कमरे का इंतजार करना पड़ा। भारतीय दल के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी इस अव्यवस्था से प्रभावित हुए। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ भारतीय सदस्यों को कई घंटे तक उचित ठिकाना मिलने का इंतजार करना पड़ा। प्रतियोगिता शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में आवास और यात्रा से जुड़ी परेशानियों ने खिलाड़ियों की तैयारियों को प्रभावित किया है।
भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम के साथ गए एक सीनियर कोच ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि प्रतियोगिता से पहले की व्यवस्थाओं, खासकर ट्रेनिंग और प्रतियोगिता वाली जगह तक आने-जाने में लगने वाले लंबे समय पर निराशा जताई है। कोच ने कहा कि वे कुछ उम्मीदों के साथ जापान आए थे, लेकिन व्यवस्थाएं वैसी नहीं थीं, जैसी उन्होंने देश के बारे में सोची थी। भारतीय शूटर्स को रेंज से लगभग 50 किलोमीटर दूर अलग-अलग होटलों में ठहराया गया है।
भारतीय शूटर्स को हो रही दिक्कत
भारतीय शूटर्स को ट्रेनिंग शेड्यूल का पालन करने के लिए सुबह जल्दी उठना और रास्ते में लंबा समय बिताना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टेशन एक बड़ी समस्या है। लेकिन हम इसके बारे में क्या कर सकते हैं? उन्हें शूटिंग रेंज के आस-पास कोई होटल नहीं दिखा। अगर होते, तो हम जल्दी पहुंच जाते। उन्होंने हमें बहुत दूर ठहराया है, तो अब हम क्या कर सकते हैं?
भारत के अलावा वियतनाम, चीन, साउथ कोरिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों को भी नागोया पहुंचने के बाद इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई खिलाड़ी एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करते रहे, जिसके बाद उन्हें कमरों का आवंटन किया गया। बताया जा रहा है कि भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए पहले से तय कुछ कमरों की बुकिंग भी रद्द हो गई, जिससे स्थिति और उलझ गई।
भारतीय शूटिंग टीम के लिए यह समस्या ज्यादा चिंता वाली है, क्योंकि उसकी प्रतियोगिता 20 सितंबर से शुरू होनी है। टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को ट्रेनिंग वेन्यू तक पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। प्रतियोगिता से ठीक पहले इतना लंबा सफर खिलाड़ियों के ट्रेनिंग शेड्यूल और आराम के समय पर असर डाल सकता है।
थाईलैंड की टीम को फर्श पर सोना पड़ा
आवास से जुड़ी परेशानी सिर्फ भारतीय दल तक सीमित नहीं रही। रिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड की सेपक टकरा टीम को नागोया पहुंचने के बाद क्रूज शिप की लॉबी के फर्श पर रात बितानी पड़ी। बताया गया कि टीम के खिलाड़ियों के आवास से जुड़े रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं थे और उन्हें तय कमरे नहीं मिल सके।
(PTI Inputs)
यह भी पढ़ें:
चार साल में खेला केवल एक ही वनडे मुकाबला, बनाए महज 6 रन, अब IND vs WI सीरीज से भी बाहर
आज फ्री में भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कैसे देखें लाइव, टीवी और मोबाइल पर देखने का ये है तरीका
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.