रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 95.38 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट से रुपये पर दबाव बना रहा। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी प्रवाह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से रुपये को बल मिला, जिससे इसमें और अधिक गिरावट नहीं आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.38 पर खुला। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट के साथ 95.30 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.77 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 87.67 डॉलर प्रति बैरल पर था। सोमवार को इसका भाव 84 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से तेजी से बढ़ा था। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 320.14 अंक गिरकर 78,204.40 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 94.35 अंक टूटकर 24,490.85 अंक पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 1,974.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.