नई दिल्ली: उत्तर रेलवे की तरफ से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता- 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि अंबाला मण्डल विजेता घोषित किया गया। प्रथम उपविजेता लखनऊ मण्डल और द्वितीय उपविजेता दिल्ली मण्डल को घोषित किया गया।
रेलवे की तरफ से बताया गया कि ओएचई अनुरक्षण एवं ब्रेकडाउन रिस्टोरेशन में कौशल वृद्धि के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के सभी 84 ओएचई डिपो में सितंबर 2026 माह के दौरान ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉन्टैक्ट एवं कैटेनरी वायर स्प्लाइसिंग, ब्रैकेट/स्टे-आर्म इंसुलेटर रिप्लेसमेंट और कैंटिलीवर एवं एटीडी रिप्लेसमेंट जैसी महत्वपूर्ण ओएचई गतिविधियों पर फोकस किया गया।
सभी ओएचई डिपो और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा
सभी ओएचई डिपो एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, व्यावहारिक कौशल को निखारा, टीम वर्क को मजबूत किया और एक-दूसरे की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को देख-साझा कर सीखा। आज ओएचई स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता – 2026 के फाइनल समारोह में राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने शिरकत की। महाप्रबंधक महोदय द्वारा मण्डलीय टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए। यह पहल परिचालन सुरक्षा, तकनीकी उत्कृष्टता और फ्रंटलाइन स्टाफ के कौशल विकास के प्रति उत्तर रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नॉर्दर्न रेलवे के बयान में कहा गया है कि इस प्रतियोगिता में OHE से जुड़े ज़रूरी काम किए गए-जैसे कॉन्टैक्ट और कैटेनरी वायर की स्प्लिसिंग (जोड़ना), ब्रैकेट/स्टे-आर्म इंसुलेटर बदलना और कैंटिलीवर व ATD बदलना। साथ ही सुरक्षित और बिना रुकावट रेल यात्रा सुनिश्चित करने वाले समर्पित रेलवे स्टार्स को बधाई भी दी गई।
नॉर्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर ने किया सम्मानित
रेलवे की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि नॉर्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर (GM) राजेश कुमार पांडे ने उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड में ‘OHE स्किल एक्सीलेंस कॉम्पिटिशन-2026’ के कुशल विजेताओं को सम्मानित किया। नॉर्दर्न रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने एक बयान में कहा, “सभी OHE डिपो और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी प्रैक्टिकल स्किल्स को बेहतर बनाया, टीमवर्क को मज़बूत किया और एक-दूसरे के अच्छे तरीकों को देखकर और साझा करके नई बातें सीखीं।”
ये भी पढ़ेंः दिल्ली और महाराष्ट्र के SIR में आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.