इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट गॉल में खेला जाना है। हालांकि यहां पूरे टेस्ट मैच के दौरान बारिश का तगड़ा साया है। मैच के पहले दिन यानी 15 अगस्त को बारिश होने के सबसे अधिक 90 प्रतिशत चांसेस है।
IND vs SL वेदर रिपोर्ट
शनिवार के लिए मौसम का अनुमान है कि शुरुआत मुश्किल हो सकती है, गाले में बादल छाए रहेंगे और हवा चलेगी, साथ ही कुछ बारिश भी हो सकती है। तापमान 30-31°C के आसपास रहने की संभावना है, जबकि नमी के कारण मौसम काफी गर्म महसूस होगा।
AccuWeather के अनुमान में सुबह के लिए बारिश की 90 परसेंट संभावना, 5.6mm बारिश की उम्मीद, 92 परसेंट बादल छाए रहने और 5km की विजिबिलिटी दिखाई गई है। हवा की रफ्तार लगभग 20kmph रहने की उम्मीद है।
ऐसी कंडीशन में कोई भी कप्तान टॉस जीतकर पहले बैटिंग नहीं करना चाहेगा। टॉस जीतने वाली कप्तान की नजरें पहले फील्डिंग करने पर होगी ताकि उनके गेंदबाज इन कंडीशन का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सके। कंडीशन ओवरकास्ट होने की वजह से गेंद हवा में अधिक लहरेगी, जिससे बल्लेबाजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
10 बजे शुरू होगा IND vs SL टेस्ट
इंडिया वर्सेस श्रीलंका पहला टेस्ट सुबह 10 बजे शुरू होगा, हालांकि गॉल में सुबह 9 बजे से ही बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। मैच शुरू होने से एक घंटे पहले तक बारिश की संभावना 75 प्रतिशत है। ऐसे में टॉस में देरी भी हो सकती है, जिसका असर मैच पर पड़ेगा। वहीं 10 बजे के बाद मैदान पर काले बादल तो छाए रहेंगे, मगर बारिश की संभावना काफी कम है। ऐसे में मैच के बीच थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। कई मौकों पर खेल को भी रोका जा सकता है, जिसका असर खिलाड़ियों की लय पर पड़ेगा।
IND vs SL टेस्ट 5 दिनों के मौसम का हाल
15 अगस्त, पहला दिन- बारिश की संभावना 90 प्रतिशत
16 अगस्त दूसरा दिन- बारिश की संभावना 74 प्रतिशत
17 अगस्त तीसरा दिन- बारिश की संभावना 81 प्रतिशत
18 अगस्त चौथा दिन- बारिश की संभावना 55 प्रतिशत
19 अगस्त पांचवां दिन- बारिश की संभावना 60 प्रतिशत
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.