भारत और श्रीलंका के बीच में खेले जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसमें पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए थे। टीम इंडिया के लिए पहले दिन के खेल में बल्ले से सबसे अहम भूमिका नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने निभाई जो दिन का खेल खत्म होने पर 131 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। वहीं इसके अलावा केएल राहुल 77 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। अब ऐसे में भारतीय टीम से सभी को दूसरे दिन के खेल में भी इसी तरह के बल्लेबाजी प्रदर्शन की उम्मीद है ताकि स्कोर को 500 के पार पहुंचाया जा सके। पहले दिन का खेल खत्म होने पर पडिक्कल के साथ ऋषभ पंत 27 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे।
पहले दिन के खेल में दिखा पडिक्कल के बल्ले का कमाल
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में देवदत्त पडिक्कल की वापसी देखने को मिली जिनको चोटिल साई सुदर्शन की जगह पर नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पडिक्कल ने इस मौके का फायदा पूरी तरह से उठाते हुए अपने टेस्ट करियर का जहां पहला शतक पूरा किया तो वहीं दिन का खेल खत्म होने पर 131 रन बनाकर नाबाद खेल रहे थे। पडिक्कल ने पहले दिन के खेल में ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की अहम साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को बड़े स्कोर की तरफ लेकर जाने में अहम भूमिका अदा की है। हालांकि पहले दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म होने के बाद केएल राहुल खिंचाव की समस्या के चलते 77 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वहीं टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अब पूरी तरह से ठीक हैं और आगे बल्लेबाजी करेंगे।
पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत – यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
श्रीलंका – लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.