T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 100 रन से हराकर इतिहास रच दिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. खास बात यह रही कि भारत ने लगातार दूसरी बार यह ट्रॉफी जीती और पहली बार अपने ही घर में विश्व चैंपियन बना.
इस बड़ी जीत के साथ टीम इंडिया को न सिर्फ ट्रॉफी मिली, बल्कि मोटी प्राइज मनी भी हासिल हुई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस टूर्नामेंट के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 120 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्राइज पूल तय किया था, जो पिछले संस्करण से लगभग 20 प्रतिशत ज्यादा है.
भारत को मिली करोड़ों की इनामी राशि
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली. यह राशि पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड को दी जाएगी और बाद में खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य इनाम के रूप में बांटी जाती है.
न्यूजीलैंड को भी मिला बड़ा इनाम
फाइनल में हारने के बावजूद न्यूजीलैंड को भी अच्छी-खासी प्राइज मनी मिली. रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए.
सेमीफाइनल तक पहुंची टीमों की कमाई
इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका को भी बड़ी रकम मिली. दोनों टीमों को 7.9 लाख डॉलर यानी करीब 7.24 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई.
सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को इनाम
टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छा इनाम मिला. जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये दिए गए.
ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी राशि
आईसीसी ने इस बार सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इनाम दिया. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये मिले.
संजू सैमसन बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने फाइनल में 46 गेंदों पर 89 रन की शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.