- कॉपी लिंक
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच का तीसरा दिन है।
सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में सुबह 10:00 बजे मैच शुरू होगा। हालांकि, बारिश इसे प्रभावित कर सकती है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर ने आज कोलंबो में 92% वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है।

पंत के कंधे में दर्द, जुरेल बोले- विकेटकीपिंग कर सकते हैं
भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘पंत के दाएं कंधे पर चोट लगी है। फिजियो उनकी देखरेख कर रहे हैं। उनके कंधे में दर्द था, इसलिए मैंने आज विकेटकीपिंग की। उम्मीद है कि वे कल फिट होंगे।’
पंत को पहले दिन भी चोट लगी थी और वे 3 रन पर रिटायर हार्ट होकर वापस चले गए थे। उसके बाद पंत ने सोमवार को वापसी की और 60 रन और बनाए। पंत ने जुरेल के साथ सातवें विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की थी।
श्रीलंका की खराब शुरुआत
श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 8/2 के स्कोर से आगे खेलने उतरेगी। कामिल मिशारा 5 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे।
सोमवार को दिन का खेल समाप्त होने से ठीक पहले प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मानव सुथार ने LBW किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा (एक रन) को कैच कराया।

जयसूर्या 2 और उदारा एक रन बनाकर आउट हुए।
जुरेल-पडिक्कल ने शतक लगाए
मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। उसने अपनी पहली पारी 503/9 रन के स्कोर पर घोषित की।
ध्रुव जुरेल ने 177 बॉल पर नाबाद 115 रन बनाकर बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन का योगदान दिया। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने फिफ्टी लगाई।

———————————————
कोलंबो टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
जुरेल ने जय जवान-जय किसान का टैटू दिखाया; पंत का छक्का सोलर पैनल से टकराया

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया। शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने हेलमेट उतारकर अपनी बाईं बाजू पर बना ‘जय जवान-जय किसान’ का टैटू दिखाया। पढ़ें पूरी खबर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
