बिजी लाइफस्टाइल के बीच हंसते रहना बेहद जरूरी है और इसीलिए हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। दोस्तों से जुड़े इन चुटकुलों को पढ़कर आप ठहाके लगाकर हंसेंगे।
दोस्तों से जुड़े 20 धमाकेदार चुटकुले
1. दो दोस्त रास्ते में खड़े-खड़े बाते कर रहे थे,
तभी सामने से दो खूबसूरत युवतियां आती हुई दिखाई दी।
एक ने कहा-गजब हो गया – मेरी पत्नी एवं प्रेमिका दोनों साथ-साथ आ रही हैं।
दूसरा बोल उठा – कितनी अजीब बात है, मैं भी यही कहने वाला था।
2.एक दोस्त दूसरे से – मेरा तो यही ख्याल है कि किसी से कर्ज लेना ही आदमी की बर्बादी की वजह है।
दूसरा दोस्त – गलत समझते हैं। कर्ज लेना कतई नहीं, बल्कि कर्ज चुकाना ही बर्बादी की वजह है।
3. दो कर्मचारी लंच की छुट्टी में एक कागज लिए बैठे थे।
उनमें से एक ने कान में रुई ठूंस रखी थी।
नजदीक से गुजरते हुए एक साथी ने पूछा-तुम्हारे कान को क्या हुआ?
बात ये है, ये मेरा दोस्त अनपढ़ है।
इसकी पत्नी ने चिट्ठी लिखी है एवं वह मुझसे पढ़वा रहा है।
यह नहीं चाहता कि मैं इसकी पत्नी की चिट्ठी सुनूं।
4. एक व्यक्ति अपने मित्र से पत्नी की प्रशंसा कर रहा था – मेरी बीबी कभी भी मेरी बात नहीं टालती।
कल रात खाने के बाद मैंने गर्म पानी मांगा और उसने तुरंत पानी गर्म कर दिया।
पर, मित्र बोला – खाने के बाद तुम्हें गर्म पानी की क्या जरूरत पड़ गई थी?
उसने उत्तर दिया – बात यह है कि मैं ठंडे पानी से बर्तन नहीं धो सकता।
5. बरसों से बिछड़े दो मित्र मिले।
एक बोला – दोस्त, तुम गंजे कैसे हो गए?
दूसरे ने कहा – इस जीभ के कारण।
पहले मित्र ने पूछा – वह कैसे?
दूसरा मित्र – यह चलती रहीं और जूते सिर पर पड़ते रहे।
6. दोस्त – क्या तुम्हारे ताऊजी का दिमाग मरते समय ठीक था, उन्हें होश-हवास था न?
भतीजा – कह नहीं सकता, क्योंकि वसीयत कल पढ़ी जाएगी।
7. व्यक्ति (एक खेत के पास कार रोककर ) – वह सामने मूलियों के खेत में से मूली तोड़ लाओ।
मित्र खेत में गया – और मूली तोड़ लाया।
व्यक्ति – अब सामने वाले दुकानदार से चाकू लेकर इसे छील लो।
मित्र ने मूली छील ली।
व्यक्ति – अब इसके दो हिस्से करो,
एक मुझे दे दो एवं एक अपने खा लो। एवं हां,
मेरे साथ रहोगे तो इसी तरह ऐश करते रहोगे।
8. दो दोस्त पन्द्रह साल बाद फिर मिले। मिलते ही पहले ने पूछा – क्यों भाई, क्या आपकी पत्नी आज भी पहले की ही तरह सुन्दर है?
दूसरे ने उत्तर दिया – जी हां, लेकिन अब उसे सुन्दर बनने में बहुत समय खर्च करना पड़ता है।
पहला दोस्त – मैंने अपनी पत्नी को “कम खर्च करने वाली शिक्षा” देने की एक पुस्तक दी। उसे वह पसन्द आई।
दूसरा दोस्त – पर उसका प्रभाव भी कुछ हुआ?
पहला दोस्त – हां, मुझे घूम्रपान छोड़ना पड़ा।
9. एक शराबी ज्यों ही सवेरे उठकर अखबार पढ़ने लगा
तो उसमें प्रथम लेख था-
शराब की बुराइयां।
उसने लेख पढ़ा एवं अखबार को रखते हुए बोला-
अभी से बन्द।
उनकी पत्नी ने पूछा-
क्या अभी से शराब पीना बंद?
शराब नहीं, अखबार लेना बंद।
10. अपराधी मित्र से – मैं श्रमदान करके आ रहा हूं।
मित्र – अच्छा, कहां से?
अपराधी – जेल से।
छ: महीने का सश्रम कारावास हुआ था।
11. क दार्शनिक अपने कमरे से बाहर निकला।
उसका एक मित्र उससे मिलने आने वाला था।
उसके लिए वह एक चिट द्वार पर पिन कर गया कि वह बाहर जा रहा है और 15 मिनट में लौट कर आएगा।
लौट कर आने पर उसने परची लगी देखी और इन्तजार करने बाहर वैठ गया।
12. रोगी-डॉक्टर साहब, साफ-साफ बताइए,
मुझे क्या रोग है?
डॉक्टर-देखिए, तुम बहुत खाते हो,
बहुत शराब पीते हो
एवं बहुत अधिक आलसी हो।
रोगी-धन्यवाद,
कृपया यह बातें तुम एक कागज पर लैटिन भाषा में लिख दो।
तब मैं ऑफिस से एक सप्ताह की छुट्टी ले सकूंगा।
13. एक नवयुवक ने अपने किसी मित्र से पूछा-भई,
तुमने इतनी धनी औरत को तुम्हारे साथ शादी करने के लिए किस तरह राजी कर लिया?
बड़ी आसानी से, मैंने उसके चालीसवें जन्मदिन पर उसे बीस गुलाब पेश किए।
14. एक लड़की ने अपनी सहेली को बताया,-जब से मेरी शादी हुई है,
रमेश ने एक बार भी मुझे प्रेम नहीं किया।
अच्छा! बड़े अजीब आदमी हैं तुम्हारे पति – सहेली बोली।
सहेली का उत्तर सुनकर वो लड़की बात स्पष्ट करते हुए बोली-अरे बाबा, मेरी शादी रमेश से नहीं हुई है।
15. तीन मूर्ख ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।
अचानक किसी यात्री ने चेन खींच दी।
गाड़ी रूकी तो प्रथम मूर्ख बोला-यार, लगता है गाड़ी में पंक्चर हो गया है।
दूसरा-गाड़ी का टायर फट हो गया है।
तीसरा मूर्ख बोला-मैं नीचे उतरकर देखता हूं।
उसने देखा एवं आश्चर्य से बोला-अरे यार, गाड़ी के पहियों में से टायर ही निकलकर भाग गए।
16. मरीज: नर्स एक मिनट के लिए इधर आना।
नर्स: मेरी तरक्की हो गई है। मैं नर्स से सिस्टर बन गई हूं।
इस कारण से मुझे सिस्टर कहा करो।
मरीज: ऐसा मुझसे नहीं होगा।
नर्स: क्यों नहीं होगा? मेरी तरक्की हुई है।
आपको खुशी होनी चाहिए।
मरीज: कहीं अगली तरक्की में आप मदर हो गई तो?
17. घर में एक युवक बिजली का काम कर रहा था।
घर में मौजूद महिला उससे बोली: मैं तुम्हें चेतावनी दे रही हूं, एक घंटे में मेरा पति आ जाएगा।
लेकिन मैडम, मैं तो कुछ भी नहीं कर रहा हूं। युवक घबराकर बोला।
इसीलिए, मैं तुम्हें चेतावनी दे रहीं हूं।
18. एक इंसान ने अपने मित्र से कहा – दुनिया ऐसे लोगों से भरी पड़ी है
जो अपनी मूर्खता पर भी जश्न मनाते हैं।
मित्र ने पूछा – वह कैसे?
मैं तुम्हारी बात समझ नहीं पाया।
वह इंसान समझाते हुए बोला – सीधी-सी बात है,
लोग पहले तो शादी करते हैं एवं फिर वर्षगांठ भी मनाते हैं।
19. अच्छा तो तुमने छुट्टियां उस इटालियन के साथ गुजारी?
उसकी सहेली ने पूछा।
कुछ इतालवी शब्द सीखे हो तो बताओ।
शब्दों से मेरा अधिक वास्ता पड़ा नहीं।
20. टिंकू (बुद्धू से) – बुद्धू, कोई वस्तु का लंबा-सा नाम बताओं।
बुद्धू – रबड़।
टिंकू – यह तो बहुत थोड़ा है।
बुद्धू – लेकिन इसे खींचकर जितना चाहे लंबा कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.