अगस्त के पहले हफ्ते से सैमसंग, ओप्पो, रियलमी, शाओमी और रेडमी के कई स्मार्टफोन महंगे होंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपोनेंट की बढ़ती कॉस्ट के कारण कंपनियां अपने हैंडसेट्स के दाम 1000 रुपए से लेकर 3000 रुपए तक बढ़ाएंगी। स्मार्टफोन के अलावा शाओमी चुनिंदा स्मार्ट TV मॉडल के दाम भी बढ़ाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के अनुसार, AI डेटा सेंटर्स की भारी मांग के चलते रैम और नंद जैसे मेमोरी कंपोनेंट्स की लागत काफी बढ़ गई है, जिससे मेमोरी का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, कंपनियों ने दाम बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वजह: AI डेटा सेंटर की वजह से गहराया मेमोरी संकट स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों पर लागत बढ़ने का दबाव है, क्योंकि ग्लोबल मार्केट में AI डेटा सेंटर्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। इन AI डेटा सेंटर्स को तैयार करने और चलाने के लिए भारी मात्रा में हार्डवेयर मेमोरी कंपोनेंट्स जैसे रैम (RAM) और नंद (NAND) की जरूरत पड़ रही है। सप्लाई सीमित होने और मांग काफी ज्यादा होने की वजह से कंपोनेंट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे गैजेट मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट सीधे तौर पर प्रभावित हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.