आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़ने का समय आ गया है। लगातार हार के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज में नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 23 जुलाई को खेले जाने वाले पहले T20I मुकाबले में सभी की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जिन्हें एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका मिलने जा रहा है।
इंग्लैंड दौरे पर तीन मैच खेलने के बाद टीम से बाहर किए गए वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है। संजू सैमसन के टीम में नहीं होने से वैभव का अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज करना तय माना जा रहा है।
श्रेयस अय्यर के सामने मुश्किल घड़ी
टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर भी इस मुकाबले में खास चुनौती का सामना करेंगे। कप्तान बनने के बाद उनका शुरुआती सफर बेहद मुश्किल रहा है। उनकी कप्तानी में भारत पहले 7 मैचों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर पाया है, जबकि एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हुआ था। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह मुकाबला श्रेयस के लिए कप्तान के तौर पर आत्मविश्वास लौटाने का सुनहरा मौका होगा।
मिडिल ऑर्डर ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, इसलिए वह इस सीरीज में लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर उतरेंगे, जबकि उपकप्तान तिलक वर्मा से पांचवें स्थान पर एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। हाल ही में स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचना झेलने वाले तिलक के पास बल्ले से जवाब देने का मौका होगा।
रिंकू सिंह का होगा कमबैक
छठे नंबर पर रिंकू सिंह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। T20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उन्हें बीच टूर्नामेंट में बाहर बैठना पड़ा था और इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। अब वह लंबे इंतजार के बाद फिर से भारतीय जर्सी में नजर आ सकते हैं। ऑलराउंडर शिवम दुबे भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहने की संभावना है।
गेंदबाजी में भारत नए कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकता है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे को T20I क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद तेज गेंदबाज मयंक यादव करीब दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। प्रिंस यादव अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं, जबकि अंतिम तेज गेंदबाज के रूप में अशोक शर्मा और यश ठाकुर के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, यदि टीम अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरने का फैसला करती है तो चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर टीम में शामिल किए गए रवि बिश्नोई को भी मौका मिल सकता है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा/यश ठाकुर, मयंक यादव।
यह भी पढ़ें:
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.