- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर सोने की डिमांड से जुड़ी रही। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी WGC के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 6% घटकर 131.4 टन रह गई है।
केंद्र सरकार ने पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- वनप्लस N6x स्मार्टफोन लॉन्च होगा।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. भारत में सोने की मांग में 6% की गिरावट: अप्रैल-जून तिमाही में 131.4 टन खपत रही, कस्टम ड्यूटी बढ़ने और PM मोदी की अपील का असर

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी WGC के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 6% घटकर 131.4 टन रह गई है। पिछले साल की इसी अवधि में यह मांग 139.7 टन थी।
मांग में इस गिरावट के पीछे कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोने की खरीदारी कम करने की अपील को मुख्य कारण माना गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. सरकार ने माना- ई-20 पेट्रोल से BS-3 गाड़ियों को नुकसान: राज्यसभा में गडकरी बोले- कुछ रबर पार्ट्स बदलने पड़ सकते हैं, इंजन बदलने की जरूरत नहीं

केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा- BS-3 मानक वाली कुछ पुरानी गाड़ियों में ई-20 के कारण कुछ रबर पार्ट्स और गैस्केट बदलने पड़ सकते हैं। ये गाड़ियां मुख्य रूप से 2005 से 2016 के बीच बने हैं। ये पार्ट्स नियमित सर्विसिंग के दौरान आसानी से बदले जा सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. Gen-Z प्रोटेस्ट में इस्तेमाल हुआ एप बिना इंटरनेट इंस्टॉल होगा: ब्लूटूथ के जरिए मैसेज भेजता है बिटचैट, सरकार ने प्ले स्टोर से हटाने को कहा था

ट्विटर बनाने वाले जैक डोर्सी के ऑफलाइन मैसेजिंग एप ‘बिटचैट’ ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। इसकी मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट, गूगल प्ले स्टोर या गिटहब के एप को सीधे एक फोन से दूसरे फोन में शेयर और इंस्टॉल कर सकते हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका एलान किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. पैसों की जरूरत पड़ने पर FD पर लोन लें: इसमें कम ब्याज पर मिलेगा कर्ज, FD भी नहीं तुड़वानी पड़ेगी; समझें इसका पूरा गणित

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी निवेश का सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद जरिया बना हुआ है। हालांकि, मेडिकल इमरजेंसी, एक्सीडेंट, बच्चों की पढ़ाई या घर की मरम्मत जैसे अचानक आए खर्चों के समय लोगों के सामने यह सवाल खड़ा हो जाता है कि FD मैच्योर होने से पहले तोड़ना सही है या इसके बदले लोन लेना।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. मैग्मा जनरल इंश्योरेंस कंपनी को पतंजलि ग्रुप खरीदेगा: IRDAI से मंजूरी मिली, मार्च 2025 में हुई थी डील; 3 महीने में पूरी होगी प्रोसेस

पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप को मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बीमा नियामक IRDAI से मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।
मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार लगभग 4,500 करोड़ रुपए में ये डील हुई है। नियामक ने 28 जुलाई 2026 के पत्र के जरिए इस अधिग्रहण को हरी झंडी दी है।यह मंजूरी पत्र जारी होने की तारीख से अगले 3 महीने तक मान्य रहेगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
