अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने मंगलवार को सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग के बाद टीम जारी की। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार मौका दिया गया है। अफगानी टीम 6 जून से भारत दौरे पर आएगी। टीम को यहां एक टेस्ट और 3 वनडे खेलने हैं। वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमश: 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। बुमराह-पंत को टेस्ट से आराम, रोहित-पंड्या फिट नहीं
वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत जसप्रीत बुमराह और ऋषभपंत को टेस्ट टीम से आराम दिया गया है। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या को फिटनेस की वजह से वनडे टीम में जगह नहीं मिली। पडिक्कल को टेस्ट टीम में मौका मिला देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हुई है। साई सुदर्शन मौके मिलने के बावजूद प्रभाव नहीं छोड़ सके। अब देवदत्त पडिक्कल को फिर मौका दिया गया है। पडिक्कल दो टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। आकिब नबी और प्रिंस यादव को टीम में
रणजी ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर के लिए 60 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी को टेस्ट टीम में मौका मिला है। वहीं, IPL में तेज गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को वनडे टीम में जगह मिली है। ——————————————–
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.