India At Commonwealth Games 2026 Medal Tally: भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पदक तालिका में टॉप-10 में हैं। स्कॉटलैंड चौथे स्थान पर है, जहां इन खेलों का हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज है।
भारत ने वेटलिफ्टिंग में जीते इतने मेडल
भारत ने आठ मेडल वेटलिफ्टिंग में हासिल किए हैं। पैरा वेटलिफ्टर झंडू कुमार ने ब्रॉन्ड जीतकर भारत को मेडल का खाता खोला था। मीराबाई चानू ने महिलाओं के वेट लिफ्टिंग के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड पर कब्जा जमाया। शर्मिला धनखड़ ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में गोल्ड जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पैरा एथलेटिक्स पदक के 20 साल के इंतजार को खत्म किया। वह पैरा एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं।
ऑस्ट्रेलिया के कोई आसपास भी नहीं
वहीं, कॉमनवेल्थ गेम्स की पदल तालिका में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर काबिज है। मेडल जीतने के मामले में कोई भी देश ऑस्ट्रेलिया के आसपास नहीं है। उसने कुल 80 मेडल पर कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 35 गोल्ड, 18 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज हासिल किए हैं। कनाडा 35 मेडल के साथ दूसरे पायदान पर है। उसने 13 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ड जीते हैं। इंग्लैंड (43 मेडल) तीसरे स्थान पर हैं। उसने 10 गोल्ड, 18 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज अपने नाम किए। स्कॉटलैंड 15 मेडल जीतकर चौथे नंबर पर है। स्कॉटलैंड ने सात गोल्ड, जबकि चार सिल्वर और चार ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के पदक विजेता
झंडू कुमार – पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग (ब्रॉन्ज)
ऋषिकंत सिंह – पुरुष 60 किग्रा वेटलिफ्टिंग (सिल्वर)
मीराबाई चानू – महिला 48 किग्रा वेटलिफ्टिंग (गोल्ड)
मुथुपंडी राजा – पुरुष 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग (सिल्वर)
ज्ञानेश्वरी यादव – महिला 53 किग्रा वेटलिफ्टिंग (सिल्वर)
बिंद्यारानी देवी – महिला 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग (ब्रॉन्ज)
शर्मिला धनखड़ – महिला शॉट पुट एफ57 पैरा एथलेटिक्स (गोल्ड)
सर्वेश कुशारे – पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स (सिल्वर)
शिल्पा शायला – महिला शॉट पुट F57 पैरा एथलेटिक्स (ब्रॉन्ज)
वल्लुरी अजय बाबू – पुरुष 79 किग्रा वेटलिफ्टिंग (सिल्वर)
हरजिंदर कौर – महिला 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग (सिल्वर)
गुलवीर सिंह – पुरुष 10,000 मीटर एथलेटिक्स (सिल्वर)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.