भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंडिया ए की टीम वहां जाएगी। न्यूजीलैंड दौरे में यह टीम चार दिन वाले तीन मुकाबले खेलेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह जानकारी दी है। 24 अक्टूबर से मुकाबले शुरू होंगे।
एनजेडसी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ”लाल गेंद के घरेलू सत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का रोमांच भी शामिल होगा जिसमें न्यूजीलैंड ए 24 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में भारत ए के खिलाफ चार दिवसीय तीन मैच खेलेगा।” भारत को अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करना है जहां वह पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, पांच एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगा।
दो टेस्ट मैच की शृंखला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेले जाने वाले मुकाबले से शुरू होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा। भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड ने 2024-25 में भारत के पिछले टेस्ट दौरे पर क्लीन स्वीप करते हुए 3-0 से शृंखला अपने नाम की थी।
भारत की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज अहम होगी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत तैयारियों के लिहाज से भी ये तीन मैच बेहद अहम होंगे। इसमें भारतीय यंग क्रिकेटर्स को न्यूजीलैंड की उछाल लेती पिचों पर खेलने का अनुभव प्राप्त होगा। भारतीय टीम न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर कितनी सीरियस है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को श्रीलंका दौरे से छुट्टी मिली उन्हें काउंटी खेलने के लिए इंग्लैंड भेज दिया। इतना ही तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को तुरंत नॉर्थ जोन के स्क्वॉड में दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेलने के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को हालांकि, फिलहाल आराम दिया गया है। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो न्यूजीलैंड की सरजमीं पर दो मैचों की सीरीज में जीत दर्ज करनी होगी, साथ ही जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत 5 मैचों की बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी खेलने आएगी तब भी टीम इंडिया की निगाहें जीत पर होंगी, क्योंकि हार पर हार भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बंद कर देगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.