15 अगस्त पर स्कूल या कॉलेज में बोलने के लिए देशभक्ति से भरी हुई कविताएं ढूंढ रहे हैं, तो यहां दी गई कविताएं आपके लिए बेस्ट रहेंगी। इनकी हर एक-एक लाइन देशप्रेम से भरी हुई है, जिन्हें सुनकर हर कोई तालियां बजाने के लिए मजबूर हो उठेगा।
15 अगस्त पर बोलने के लिए देशभक्ति से जुड़ी कविताएं
कविता 1- कुछ नशा तिरंगे की शान का है…
मेरे देश तुझको नमन है मेरा,
जीऊं तो जुबां पर तेरा नाम हो
मरूं तो तिरंगा कफन हो मेरा।
भारत माता की जय
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है।
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका जब तक दिल में जान हैं
कविता 2- भारत की शान है तिरंगा…
भारत की शान है तिरंगा
भारत की जान है तिरंगा
तीन रंगों से बना तिरंगा
भारत का सम्मान है तिरंगा
हर शहीदों का कफन है तिरंगा
आसमां में ऊंचा लहराए तिरंगा
हर देशवासियों की जान है तिरंगा
हम सबका मान है तिरंगा
भारत की शान है तिरंगा
भारत की जान है तिरंगा
कविता 3- सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा
ग़ुरबत में हों अगर हम, रहता है दिल वतन में
समझो वहीं हमें भी, दिल हो जहाँ हमारा
परबत वो सबसे ऊँचा, हमसाया आसमाँ का
वो संतरी हमारा, वो पासबाँ हमारा
गोदी में खेलती हैं, जिसकी हज़ारों नदियाँ
गुलशन है जिसके दम से, रश्क-ए-जिनाँ हमारा
ऐ आब-ए-रूद-ए-गंगा! वो दिन है याद तुझको
उतरा तेरे किनारे, जब कारवाँ हमारा
मज़हब नहीं सिखाता, आपस में बैर रखना
हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दोस्ताँ हमारा
यूनान-ओ-मिस्र-ओ- रोमा, सब मिट गए जहाँ से
अब तक मगर है बाकी, नाम-ओ-निशाँ हमारा
कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
सदियों रहा है दुश्मन, दौर-ए-जहाँ हमारा
‘इक़बाल’ कोई महरम, अपना नहीं जहाँ में
मालूम क्या किसी को, दर्द-ए-निहाँ हमारा
सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिसताँ हमारा
कविता 4- हम बच्चे हंसते गाते हैं
हम बच्चे हंसते गाते हैं
हम आगे बढ़ते जाते हैं
पथ पर बिखरे कंकण काँटे
हम चुन-चुन दूर हटाते हैं
आएं कितनी भी बाधाएं
हम कभी नहीं घबराते हैं
धन दौलत से ऊपर उठकर
सपनों के महल बनाते हैं
हम सभी बाँटते दुनिया को
हम हंसते और हँसाते हैं
सारे जग में सबसे अच्छे
हम भारतीय कहलाते हैं
कविता 5- प्यारा प्यारा मेरा देश
प्यारा प्यारा मेरा देश
सबसे न्यारा मेरा देश
दुनिया जिस पर गर्व करे
ऐसा सितारा मेरा देश
चांदी सोना मेरा देश
सफल सलोना मेरा देश
गंगा जमुना की माला का
फूलों वाला मेरा देश
आगे जाए मेरा देश
नित नए मुस्कुराएं मेरा देश
इतिहासों में बढ़ चढ़ कर
नाम लिखाए मेरा देश
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.