भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी-20 मैच में मयंक यादव ने पहली गेंद पर विकेट लेने के मामले में भुवनेश्ववर कुमार की बराबरी कर ली है। वे खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। पारी की पहली गेंद पर इस सीरीज में दो बार विकेट चटका चुके हैं। कुल तीन बार।
T20I पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़
भुवनेश्वर कुमार (तीन बार)
मयंक यादव (तीन बार)
हार्दिक पांड्या (दो बार)
अर्शदीप सिंह (दो बार)
रविचंद्रन अश्विन (एक बार)
आज के मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम भारत के 193 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। मयंक यादव पारी का पहला ओवर डालने आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट को कैच आउट करा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने कैच उनका कैच लिया। पहले मैच की तरह ही उन्होंने एक बार फिर पहली ही गेंद पर विकेट लिया। पहली स्लिप पर वैभव का शानदार रिएक्शन भी देखने लायक था, क्योंकि गेंद तेजी से उनकी तरफ आ रही थी। मयंक यादव खुशी से उछल पड़े और जोर से चिल्लाए। 147 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आती हुई शॉर्ट लेंथ की गेंद उछाल के साथ स्विंग होती हुई ब्रायन बेनेट के बैक फुट डिफेंस को खोल रही थी। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर तेजी से पहली स्लिप के बाईं ओर चली गई। वैभव की नजरें गेंद पर टिकी हुई थीं, उन्होंने अपने हाथ छाती की ऊंचाई पर बाईं ओर रखे और गेंद उनके हाथों में आसानी से आ गई।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.