भारतीय कप्तान शुभमन गिल को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अंगूठे में चोट लगी है। हालांकि वह ट्रीटमेंट के बाद फिर से बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए दिखे।
शुभमन गिल को लगी अंगूठे में चोट
भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका पहुंची है और फिर अगले दिन से अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। वॉर्म अप मैच से पहले गुरुवार को भी भारतीय खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। लेकिन गिल को बल्लेबाजी प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद अंगूठे में जाकर लगी, जिसके बाद उन्हें मेडिकल टीम की मदद लेनी पड़ी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गिल ने मेडिकल टीम से इलाज करवाने के बाद नेट्स में अपनी बल्लेबाजी को फिर शूरू किया। शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव से परेशान था और काफी दिक्कत में दिखे थे। टीम यही चाहेगी कि वह आगामी सीरीज में पूरी तरह फिट हो क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को देखते हुे ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह आकिब नबी को टीम में मौका मिला है। जबकि वॉशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पहला मैच नहीं खेलेंगे।
भारत ने पिछली बार 2017 में श्रीलंका में टेस्ट श्रृंखला खेली थी और तब से टीम में बड़े बदलाव आ चुके हैं। मौजूदा भारतीय टीम में केवल लोकेश राहुल, कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा को ही श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव है। चोटिल जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मानव सुथार और सारांश जैन का साथ मिलेगा।
इस बीच श्रीलंका ने अभ्यास मैच के लिए मजबूत एकादश की घोषणा की है जिसमें टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। श्रीलंका के लिए तीन टेस्ट मैच खेल चुके सोनल दिनुषा की कप्तानी में इस टीम में तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और स्पिनर इसिथा विजेसुंदरा तथा रमेश मेंडिस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन:
निशान मधुष्का, रविंदु रशनथा, पसिंदु सूरियाबंदर, पवन रतनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुषा (कप्तान), अंजला बंडारा (विकेटकीपर), निपुन दनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसारा नुवंथा, दिलुम सुदीरा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.