साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सरफराज खान या शेख रशीद को मौका मिल सकता है।
सरफराज-रशीद को मिल सकता है मौक
सुदर्शन को यह चोट भारत ए टीम के श्रीलंका दौरे के दौरान लगी थी। भारत ए की तरफ से दो मैच में शतक लगाने वाले सुदर्शन दूसरे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। मुंबई के अनुभवी और मजबूत कद-काठी वाले खिलाड़ी सरफराज खान एक अच्छा विकल्प प्रतीत होते हैं, लेकिन कोचिंग स्टाफ और चयन समिति के एक महत्वपूर्ण सदस्य को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से अपनी फिटनेस टेस्ट को लेकर बीसीसीआई सीओई में मौजूद हैं और रशीद को भी रविवार को बेंगलुरु सेंटर में रिपोर्ट करने को कहा गया है। रशीद ने हाल ही में इंडिया ए के साथ श्रीलंका का दौरा किया था। जहां उन्होंने तीन पारियों में 45, 63 और 20 रन बनाए। वह प्रदर्शन के कारण चयनकर्ताओं के रडार पर रहे हैं।
टेस्ट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं
सुदर्शन की चोट पर निगरानी रख रही खेल विज्ञान टीम के अपडेट के अनुसार, ”साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए और समय देने की सलाह दी है। उनकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं।” खेल विज्ञान टीम ने प्रबंधन और राष्ट्रीय चयन समिति को इस बारे में सूचित कर दिया है।
सुदर्शन के लिए चिकित्सा और फिटनेस संबंधी सलाह में लिखा है, ”रिहैबिलिटेशन, ताकत और अनुकूलता पर ध्यान रखते हुए क्रिकेट से जुड़े कार्यों को धीरे-धीरे और कड़ी निगरानी में बढ़ाया जाना चाहिए। यह सतर्कता इसलिए बरती जा रही है ताकि भविष्य के लिए जोखिम कम हो सकें।” उनकी अनुपस्थिति में अभ्यास मैच में शतक बनाने वाले देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.