मोहम्मद सिराज ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बल्ले से छक्कों की बरसात की। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्कों की हैट्रिक भी लगाई।
सिराज ने लगाई छक्कों की हैट्रिक
जीत के लिए 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 45 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। सिराज ने महज 15 गेंदों में लगातार तीन छक्कों की मदद से नाबाद 32 रन ठोके। दूसरी पारी के 43वें ओवर में मानव सुथार के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद सिराज उतरे। उन्हें कोच गौतम गंभीर ने बैटिंग पर जाने के लिए कहा था। मोहम्मद सिराज ने 44वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। उसके बाद उन्होंने 45वें ओवर में केशरा नुवानथा के खिलाफ छक्कों की हैट्रिक लगाई। उनके तीसरे छक्के ने भारत को जीत दिलाई। हालांकि जीत के बाद भी वह खेलते रहे और पांचवीं गेंद पर चौका मारा।
आज सुबह भारत ने छह विकेट पर 357 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका इलेवन ने निशान मदुश्का (63), निपुण धनंजय (46) और अंजला बंडारा (35) रनों की पारियों की बदौलत छह विकेट पर 200 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी भारत को जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य दिया। 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए नियमित टेस्ट कप्तान शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल के साथ मैदान पर उतरे। दोनों बल्लेबाजों के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़े।
भारतीय बल्लेबाजों ने दिखाया दम
21वें ओवर में शुभमन गिल के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। गिल ने 54 गेंदों में सात चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 46 गेंदों में नौ चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (61) रन बनाये। ऋषभ पंत (28), जुरेल ध्रुव (17) रन बनाकर आउट हुये। रविंद्र जडेजा ने (22) और मानव सुथार ने (दो) रन बनाये। मोहम्मद सिराज ने 15 गेंदों में एक चौका और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 32 रनों की मैच विजयी पारी खेली। भारत ने 45 ओवरों में चार विकेट पर 214 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम किया। श्रीलंका इलेवन की ओर से केशरा नुवंता ने दो विकेट लिये। विश्वा फर्नाडो और रमेश मेंडिस ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी आठ विकेट पर 363 रन पर घोषित कर दी। दूसरी पारी उसने छह विकेट पर 200 रन पर घोषित की। भारत ने पहली पारी छह विकेट पर 357 रन पर घोषित की थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.