इरफान पठान ने आकिब नबी को लगातार नजरअंदाज किए जाने पर चयनकर्ताओं से कड़े सवाल किए हैं। उनका मानना है कि घरेलू और इंडिया ए के प्रदर्शन के आधार पर उनकी जगह टीम में बनती है।
आकिब नबी को नजरअंदाज क्यों किया?
इरफान पठान ने चयनकर्ताओं से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि वह चयनकर्ताओं के उस फैसले को समझ नहीं पा रहे कि आखिरी उन्होंने ऑकिब नबी को नजरअंदाज किस वजह से किया। पठान का मानना है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट नबी को डेब्यू देने का आदर्श मौका था। इरफान पठान ने स्पोर्टस्टार से कहा, ”ईमानदारी से कहूं तो नबी के न चुने जाने का मेरे पास कोई तार्किक जवाब नहीं है। मैं चयन की प्रक्रिया नहीं समझ पाया। मोहम्मद सिराज आपके पसंदीदा गेंदबाज हैं। जब बुमराह नहीं है, सिराज आपको नंबर वन गेंदबाज बन जाते हैं। इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ खिलाने की क्या जरूरत थी जोकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा नहीं था। अगर घरेल प्रदर्शन मायने रखता है, तो आपना आकिब को इनाम क्यों नहीं दिया। ये उनको खिलाने और टेस्ट करने का बेहतरीन मौका था।”
श्रीलंका दौरा 15 अगस्त से होगा शुरू
भारत अगले महीने श्रीलंका का दौरा करेगा, जहां वह दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (एसएससी) में खेला जाएगा। श्रीलंका दौरा दक्षिण अफ़्रीका से नवंबर में घरेलू मैदान पर 2-0 से मिली हार के बाद मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में भारत की पहली टेस्ट सीरीज़ होगी। उससे पहले भारत ने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ कराई थी और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज़ को 2-0 से हराया था। फ़िलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारत पांचवें, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल (उप कप्तान), साई सुदर्शन*, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पड़िक्कल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.