देवदत्त पडिक्कल ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में शतक लगाया। इसके साथ ही वह 2019 के बाद भारत के लिए तीसरे नंबर पर विदेश में लगातार मैचों में शतक लगाने वाले चेतेश्वर पुजारा के बाद पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
देवदत्त पडिक्कल का बैक टू बैक शतक
देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने गॉल में खेले पहले मैच में भी शतक लगाया था। भारत के लिए 2019 के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विदेशी सरजमीं पर लगातार दो शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 106 रन और फिर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 193 रनों की पारी खेली थी। देवदत्त रविवार को दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। वह 193 गेंदों में 117 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए। केशरा नुवांथा ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।
देवदत्त पडिक्कल को मिला जीवनदान
पडिक्कल की शुरुआत सहज नहीं रही। वह एक रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने स्पिनर केशारा नुवानथा की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर उनका आसान कैच छोड़ दिया। पहले टेस्ट में 167 रन की पारी खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल ने इस जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और लय में आने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ कुछ आकर्षक शॉट खेले। लाहिरू कुमारा की गेंद पर लगाया गया उनका जोरदार पुल शॉट पारी के आकर्षण में से एक रहा। इसी शॉट के साथ उन्होंने 90 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। गिल ने भी बेहद आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की। बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर उनका शॉर्ट आर्म पुल दर्शनीय रहा। वह हालांकि चाय से ठीक पहले एकाग्रता गंवा बैठे और असिथा फर्नांडो की गेंद पर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को कैच दे बैठे।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को राहुल (18) और जायसवाल (45) ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़कर सतर्क शुरुआत दिलाई। हालांकि कुमारा की गेंद पर स्क्वायर कट खेलने की कोशिश में राहुल ने डिकवेला को कैच थमा दिया। जायसवाल बड़ी पारी की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन फर्नांडो की अंदर आती शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.