किशोर कुमार ने अपने करियर में कई सदाबहार सुपरहिट गाने दिए हैं, आज भी कई गाने पॉपुलर बने हुए है, इन्हीं में एक गाना आज भी लोगों के दिलों में हिट बना है। दिलचस्प की बात यह है कि 56 साल किशोर कुमार ने जो गाना गाया था, वो वास्तव में एक लोकगीत स्टाइल में बनना था। हालांकि, उन्होंने अपने स्टाइल में गाया है, जिससे यह गाना अमर बन गया है।
किशोर कुमार का सुपरहिट गाना
इस गाने के चटपटे बोल, किशोर कुमार का चुलबुला अंदाज और राजेश खन्ना का इंटेंस रोमांस…. 70s में यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था और उसका आज भी क्रेज बरकरार है। यह गाना आज भी लोगों के दिल को छूता है, यह आराधना फिल्म का गाना ‘रूप तेरा मस्ताना’ (Roop Tera Mastana) है।
लोकगीत स्टाइल में बना था गाना
असल में इस गाने को एसडी बर्मन ने तैयार किया था। मगर जब वह गाने की धुन बना रहे थे, तब यह लोकगीत स्टाइल में बदल गया। जब किशोर कुमार ने गाने की धुन सुनी तो उन्हें पसंद नहीं आया। फिर उन्होंने एसडी बर्मन से इसे बदलने को कहा और फिर ऐसा ही हुआ। फिर क्या किशोर कुमार के हिसाब से गाने की धुन बनी और उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज में इस गाने को हमेशा सदाबहार बना दिया है।
सिंगल टेक में हुआ था शूट
यह गाना आनंद बख्शी ने लिखा था। राजेश और शर्मिला टैगोर के इस इंटेस रोमांटिक सीन्स पर गाने के बोल को जबरदस्त मैच किया था। वैसे सबसे दिलचस्प बात यही रही है कि यह गाना एक दिन में ही सूट हो गया था और कहा जाता है कि किशोर कुमार ने इस गाने को सिंगल टेक में ही रिकॉर्ड कर दिया था। आज के समय में ‘रूप तेरा मस्ताना’ गाना भी कल्ट क्लासिक बन गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.