मनविंदर बिस्ला ने मानव सुथार की गेंदबाज की तारीफ की है लेकिन वह युवा स्पिनर को रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट नहीं मानते। सुथार ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले हैं। जडेजा दिसंबर 2012 से भारतीय टेस्ट टीम में हैं।
‘बिल्कुल गलत बात है, ऐसे टीम नहीं बनती’
बिसला ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा, ”क्या आपको भी लगता है कि मानव सुथार गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट बन जाएंगे? यार यह बिल्कुल गलत बात है। जडेजा हमारे लीजेंड हैं। हर एक-दो मैच के बाद हमें खिलाड़ियों को रिप्लेस करने की आदत पड़ गई है। ऐसे टीम नहीं बन पाती है। इस मैच में सुथार ने 10 विकेट लिए और हो सकता है कि अगले मैच में जडेजा 10 विकेट चटका दें। क्रिकेट में लोगों को खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट की की आदत सी पड़ गई है। जब दिल करता है, किसी खिलाड़ी को रिप्लेस कर दो। इसमें कोई शक नहीं कि गॉल में सुथार ने कमाल की गेंदबाजी की। सुथार और जडेजा जब दोनों साथ खेलेंगे और ड्रेसिंग रूम शेयर करेंगे तो मुझे लगता है कि युवा स्पिनर की ज्यादा हेल्प होगी।”
‘मानव सुथार को अपनी जगह बनानी होगी’
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ”रवींद्र जडेजा ने 350 से अधिक विकेट लिए हैं। वह चार हजार से अधिक रन बना चुके हैं। ऐसे खिलाड़ियों को कोई रिप्लेस कर सकता है। हां, उनके साथ रहकर आप और बेहतर हो सकते हो। मानव सुथार को यही करना होगा। उन्हें अपनी जगह बनानी होगी। दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए एसेट हैं। आप उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर मत देखिए।” सुथार ने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और कुल सात विकेट झटके। वह डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। वहीं, 2009 में इंटरनेशन डेब्यू करने वाले जडेजा ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 37.77 के औसत से 4117 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 28 अर्धशतक हैं। उन्होंने 352 विकेट हासिल किए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.