बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को अपना अगला मुकाबला पूल-डी में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 19 अगस्त को एम्सटेलवीन में खेलना है। इस मुकाबले का जहां दोनों देशों के फैंस का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वहीं एम्सटेलवीन में फैंस के बीच काफी जोश देखने को मिल रहा है और इसी कारण मैच के सभी 10 हजार टिकट बिक चुके हैं। भारत और पाकिस्तान काफी लंबे अंतराल के बाद हॉकी वर्ल्ड कप में एक-दूसरे का आमना-सामना करेंगे और दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला एम्सटेलवीन के वेगनेर स्टेडियम में खेला जाएगा जो पूरी तरह से हाउसफुल रहेगा।
भारतीय मूल के लोग इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित
भारत और पाकिस्तान के बीच में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 मुकाबले को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार नीदरलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों में इस मैच को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। रॉयल डच हॉकी संघ की अधिकारी तमारा बोउवमन्स ने इस मैच की टिकट बिक्री को लेकर दिए बयान में बताया कि मैच के टिकट सितंबर 2025 से ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए थे। टिकटों की बिक्री चरणबद्ध तरीके से हुई जिसमें पहला चरण सितंबर में और अगला चरण इस साल मार्च में शुरू किया गया था। टिकटों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा गया था, जिसमें नीदरलैंड के मैचों को छोड़कर अन्य मैचों के लिए साउथ स्टैंड के टिकट की कीमत 35 यूरो से शुरू के रखे गए थे, जबकि कवर किए गए मेन स्टैंड का डे टिकट 57 यूरो का था। वहीं हॉस्पिटैलिटी टिकट की कीमत 251.34 यूरो रखी गई थी। बोउवमन्स ने बताया कि जब किसी दिन के ग्रुप चरण के सभी टिकट बिक जाते हैं, तो टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर हाफ-डे पास उपलब्ध कराए जाते हैं। इनके जरिए दर्शक उस दिन नीदरलैंड के मुकाबले को छोड़कर बाकी सभी मैच देख सकते हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ अब तक ऐसा रहा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड
हॉकी में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो दोनों टीमों के बीच में अब तक 183 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से भारतीय टीम 69 मैच जीतने में कामयाब रही है तो वहीं पाकिस्तान ने 82 मुकाबलों को अपने नाम किया है। इसके अलावा 32 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। पिछले एक दशक में भारत का दबदबा देखने को मिला है, जिसमें पाकिस्तान की भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2016 साउथ एशियन गेम्स के फाइनल में 1-0 से आई थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच हुए 19 मुकाबलों में पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सका है। भारत ने इनमें 17 मैच जीते, जबकि दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।
ये भी पढ़ें
अर्जुन अवॉर्ड का हुआ ऐलान, तेजस्विन शंकर समेत 17 खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.