धुरंधर के आइटम नंबर ‘शरारत’ के जरिए वायरल हो गईं आयशा खान की लेटेस्ट पोस्ट के बाद दावा किया जा रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है। लेकिन क्या वाकई?
सगाई या फिर बस प्रमोशनल पोस्ट?
खबरों की मानें तो यह सगाई का अनाउंसमेंट कम और एक प्रमोशनल पोस्ट ज्यादा लगती है। दरअसल आयशा ने अपनी पोस्ट में कैप्शन के साथ ही एक जूलरी ब्रांड को प्रमोट किया है। अमूमन सेलेब्रिटीज ऐसा करते हैं लेकिन फिर हैशटैग से भी काफी अंदाजा मिलता है। क्योंकि हैशटैग में सगाई, प्यार या एक दूसरे का साथ निभाने वाली चीजों की बजाए आयशा ने फोकस ब्रांडिंग और प्रमोशन पर किया है।
लोग कर रहे मुनव्वर फारुकी को टैग
कमेंट सेक्शन में एक तरफ फैंस काफी एक्साइटेड और इमोशनल होते नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि यह प्रमोशनल पोस्ट है, वरना आयशा ने अपने पति की तस्वीर जरूर दिखाई होगी। कुछ लोग तो इस मिस्ट्री मेन का नाम तक गेस करने में लग गए हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ये है कौन? वहीं दूसरे ने लिखा- नाम तो रिवील कर देना चाहिए था। कई यूजर्स ने कुछ भी लिखने की बजाए कमेंट सेक्शन में सिर्फ मुनव्वर फारुकी को टैग कर दिया है।
यूं करीब आए थे मुनव्वर और आयशा
बता दें कि बीते काफी वक्त से मुनव्वर फारुकी और आयशा खान अपनी-अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खामोश रहे हैं। आयशा खान भी मनोरंजन जगत में सक्रिय थीं, लेकिन उनको पॉपुलैरिटी मुनव्वर फारुकी की गर्लफ्रेंड के तौर पर ही मिली थी। आयशा जब रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट आईं तो शो का मीटर अचानक से हाई हो गया। शो में आयशा ने बताया कि मुनव्वर ने एक म्यूजिक वीडियो के लिए उनसे संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और प्रोफेशनल रिश्ता प्यार में बदल गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.