Last Updated:
ind vs nz final ahmedabad pitch report: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के मैच के लिए मिक्स मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी. इस पिच में काली मिट्टी से ज्यादा लाल मिट्टी होगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला आठ मार्च को खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को तो भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई.
भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पिच
नई दिल्ली. टीम इंडिया इतिहास रचने से सिर्फ एक जीत दूर है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत आठ मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जंग में आमने-सामने होगा. यह वही मैदान है, जहां भारत का 2023 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटा था. इतना ही नहीं, मौजूदा टूर्नामेंट में भी भारत को अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में हार मिली. इस वजह से फैंस में थोड़ा डर है कि कहीं एक बार फिर तो हर्ट ब्रेक देखने को नहीं मिलने वाला. हालांकि, इस बार पिच को लेकर जो अपडेट सामने आया है, उससे फैंस थोड़ी राहत की सांस ले सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो खिताबी मुकाबले के लिए मिक्स्ड मिट्टी की पिच तैयार की जाएगी.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.