इमरान ताहिर ने सीपीएल 2026 में 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रच दिया है। वह 47 की उम्र में टी20 में 5 विकेट हॉल लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने अपने 4 ओवर में 17 रन खर्च किए।
T20 में 5 विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
47y 166d – इमरान ताहिर (आज)
46y 299d – टोमाकानुटे रितावा (2022)
46y 148d – इमरान ताहिर (2025)
44y 323d – इमरान ताहिर (2024)
44y 165d – प्रकाश मिश्रा (2023)
42y 135d – इमरान ताहिर (2021)
बता दें, इमरान ताहिर सीपीएल 2026 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम का हिस्सा है। उनके इस धाकड़ प्रदर्शन के दम पर गुयाना अमेजन की टीम ने लीग स्टेज के 31वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स को 119 रनों पर समेट 4 विकेट से मैच को जीता।
कामिल पूरन 43 रनों के साथ टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहें। इमरान ताहिर ने अपने 4 ओवर के कोटे में मात्र 17 रन खर्च कर 5 विकेट चटकाए। उनके अलावा मेहदी हसन मिराज को 3 सफलताएं मिली।
120 रनों के मामूली से टारगेट का पीछा करने में गुयाना अमेजन वॉरियर्स के पसीने छूट गए। 18.3 ओवर में 6 विकेट खोकर उन्होंने यह टारगेट चेज किया। ग्लेन फिलिप्स ने पारी का आगाज करते हुए 40 गेंदों पर 37 रन बनाए। वहीं क्वेंटिन सैम्पसन 11 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 37 रनों की धुआंधार पारी खेली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.