बॉम्बे IIT के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या मामले के बाद उसके माता पिता ने बड़े आरोप लगाए हैं और साहिल के पिता रविंद्र वाकोडे ने प्रोफ़ेसर सूर्यनारायण डूला और डायरेक्टर शिरीष केदारे की गिरफ़्तारी की मांग की है। पिता का आरोप है कि मौत से पहले उनके बेटे को जाति-आधारित उत्पीड़न और दबाव का सामना करना पड़ा था। साहिल की मां सोनाली वाकोडे ने बताया कि हमारी गलती हो गई थी कि जब मेरे बेटे ने बताया कि उसे परेशान किया जा रहा है।
मां ने बताया कि मेरे बेटे पर जाति वाचक टिप्पणी की जा रही थी और तब हमने उसे एडजस्ट करने को कहा और यह भी कहा कि ऐसी संस्था ने एडमिशन मिलना बहुत बड़ी बात होती है। थोड़े समय की बात है, यहां पढ़ने से तुम्हारा भविष्य अच्छा होगा। लेकिन यह मामला यहां तक बढ़ जाएगा, ये हमने सोचा तक नहीं था। जिनके ख़िलाफ़ आरोप लगाए गए हैं उनके ख़िलाफ़ कड़ी करवाई होनी चाहिए।
माता पिता ने क्या कहा
पिता रविंद्र वाकोडे ने कहा, शिरीष केदारे और डुल्ला ने मेरे बेटे को प्रताड़ित किया। मैं दोनों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करता हूं। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है और FIR में सब कुछ दर्ज है। मैं तत्काल गिरफ्तारी की मांग करता हूं। यह आत्महत्या नहीं है और हमें न्याय चाहिए।
वहीं, साहिल की मां सोनाली वाकोडे ने कहा, मैं अपने बेटे के लिए न्याय की मांग करती हूं। हमने माता-पिता के तौर पर अपने बच्चे को मानसिक सहारा दिया, क्या यही हमारी गलती है? उसने हमें अपने साथ हो रहे भेदभाव के बारे में बताया था।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.