IIT Scholarships 2026: देश के टॉप आईआईटी संस्थानों ने छात्रों को आकर्षित करने के लिए बड़ी स्कॉलरशिप का ऐलान किया है। JEE, GATE और JAM परीक्षा के टॉपर्स को 3 लाख सालाना और 90,000 प्रति माह तक की आर्थिक मदद मिलेगी।
आईआईटी खड़कपुर: GATE और JAM रैंकर्स के लिए 90,000 रुपये तक की फेलोशिप
आईआईटी खड़कपुर ने अपने डायरेक्टर प्लैटिनम जुबली एक्सीलेंस फेलोशिप (DPEF) कार्यक्रम के तहत बड़ी घोषणा की है। GATE परीक्षा में टॉप 50 में स्थान हासिल करने वाले और संस्थान में डायरेक्ट पीएचडी में एडमिशन लेने वाले रिसर्चर को शुरुआती दो वर्षों के लिए 80,000 रुपये हर महीने और अगले तीन वर्षों के लिए 90,000 रुपये हर महीने दिए जाएंगे। इसके अलावा, इंस्टीट्यूट ने इस फेलोशिप का दायरा बढ़ाते हुए JAM परीक्षा के टॉप 50 रैंकर्स को भी एम.एससी (MSc) और मास्टर डिग्री कोर्स के लिए शामिल किया है।
आईआईटी कानपुर: JEE एडवांस्ड टॉपर्स को 3 लाख रुपये सालाना
आईआईटी कानपुर अपनी चर्चित ब्राइट माइंड्स स्कॉलरशिप स्कीम जारी रखे हुए है। इसके तहत जेईई एडवांस्ड परीक्षा में ऑल इंडिया टॉप 100 रैंक में स्थान बनाने वाले और बी.टेक या बी.एस कोर्सेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को सालाना 3 लाख रुपये की स्कॉलरशिप दी जाती है। यह स्कॉलरशिप पढ़ाई के बी.टेक कोर्स के चारों साल तक मिलती रहती है, जिससे छात्रों की ट्यूशन फीस, हॉस्टल और रहने का पूरा खर्च कवर हो जाता है।
अन्य प्रमुख आईआईटी संस्थानों में मिलने वाली स्कॉलरशिप
आईआईटी रुड़की: संस्थान जेईई एडवांस्ड में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये हर महीने की वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है।
आईआईटी दिल्ली : विभिन्न आईआईटी संस्थानों में छात्रों की ऑल इंडिया रैंक और उनके परिवार की वार्षिक आय के आधार पर 100% ट्यूशन फीस माफी और मासिक पॉकेट मनी की स्कीम भी है।
स्कॉलरशिप का मुख्य उद्देश्य
आईआईटी संस्थानों का इस वित्तीय सहायता पहल के पीछे मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश का कोई भी होनहार छात्र केवल पैसों की तंगी या आर्थिक बाधाओं के कारण अपनी हायर एजुकेशन और रिसर्च से वंचित न रहे। इन फेलोशिप्स के जरिए संस्थान देश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को अपने कैंपस में रिसर्च और तकनीकी विकास के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.