IIT JAM 2027: आईआईटी खड़गपुर ने JAM 2027 की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in लॉन्च कर दी है। परीक्षा 14 फरवरी 2027 को होगी, जबकि आवेदन 5 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।
आईआईटी जैम 2027 की प्रमुख तारीखें
इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी होने की तिथि: 22 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 5 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 12 अक्टूबर 2026
परीक्षा का आयोजन: 14 फरवरी 2027
रिजल्ट की घोषणा: 18 मार्च 2027
सात विषयों में दो सत्रों में आयोजित होगी परीक्षा
IIT JAM 2027 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 14 फरवरी 2027 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। JAM 2026 की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर द्वारा होगी। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में गणित, केमेस्ट्री, और जियॉलॉजी की परीक्षा होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट में बायो- टेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और स्टेटिक्स गणित का पेपर होगा। यह परीक्षा विभिन्न आईआईटी और टेक्निकल संस्थानों के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेने के लिए लिए होती है, ये विभिन्न मास्टर्स प्रोग्राम हैं MSc, MSc (टेक) MSc (रिसर्च) MSc-MTech डुअल डिग्री, जॉइंट् MSc-PhD, MSc-PhD डुअल डिग्री कोर्स। उम्मीदवार अधिकतम दो विषयों के पेपर दे सकते हैं, बशर्ते वे दोनों पेपर अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होते हों।
JAM 2027 में छात्रों को एडमिशन भारत सरकार द्वारा तय की गई आरक्षण नीति के अनुसार और ऑल इंडिया रैंक के आधार पर दिया जाएगा। अकैडमिक प्रोग्रामों की लिस्ट, सीटों की संख्या, छात्र की योग्यता, शैक्षणिक योग्यता, प्रत्येक प्रोग्राम के लिए इंस्टीट्यूट के ब्रोशर में उपलब्ध होगा। जो इंस्टीट्यूट के एडमिशन देने की नीति के अनुसार बदलाव के अधीन है।
22 अगस्त को आएगा इन्फॉर्मेशन ब्रोशर
आईआईटी खड़गपुर 22 अगस्त 2026 को इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी करेगा। इसमें परीक्षा पैटर्न, मिलेबस, श्रेणीवार आवेदन शुल्क, न्यूनतम योग्यता और भाग लेने वाले संस्थानों में सीटों की उपलब्धता की पूरी जानकारी दी जाएगी। अंडरग्रेजुएट फाइनल ईयर के छात्र या डिग्री पूरी कर चुके अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक छात्र अपडेट्स और रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर नजर बनाए रखें।
IIT JAM 2027 के लिए कैसे ऑनलाइन आवेदन करें
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
2. JOAPS पोर्टल पर नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
3. जनरेट हुए क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
4. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
5. ऑनलाइन माध्यम से अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
6. फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.