Brett Lee on Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व दिग्गज ब्रेट ली ने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी करते वक्त किस तरह की रणनीति अपनाते? उन्होंने साथ ही सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर अहम बात कही।
‘वैभव सूर्यवंशी मुझे छक्का मारेगा तो…’,
49 वर्षीय ब्रेट ली ने बताया कि अगर उन्हें सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजी करनी पड़ती तो वह किस तरह की रणनीति पर अमल करते। वह शॉर्ट पिच गेंदों से ओपनर की क्षमता को परखने की की कोशिश करते। उन्होंने बीयर बाइसेप्स यूट्यूब चैनल पर कहा, ”अगर कोई खिलाड़ी गेंद को अच्छी तरह हुक या पुल करता तो यह मुझे पसंद आता था। ऐसे में मुकाबला बराबरी का होता। फिर मैं भी पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरता। मैं उसके हेलमेट के आसपास एक गेंद डालकर देखता कि वह उस पर क्या करेगा। हो सकता है कि वह मेरे के खिलाफ छक्का मारे दे लेकिन उसके बावजूद मैं दोबारा उसी तरह की गेंद डालने से नहीं हिचकता।”
ओपनर के भविष्य को लेकर अहम बात कही
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने साथ ही सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर अहम बात कही। उनका मानना है कि वह भविष्य में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा ओपनर की उम्र को चल रही बहस पर ध्यान की जरूरत नहीं। ब्रेट ने ली कहा, ”वह जबर्दस्त है। भारत से बाहर हर कोई यह सवाल पूछता है कि क्या वह 15 साल का है। क्या वह वाकई 15 साल का है? शायद दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चा इस चीज की है। मुझे परवाह नहीं कि वह कितने साल का है। अगर वह 15 साल का है तो शानदार है। हालांकि, अगर वह 17 या 18 साल का भी है तो किसे फर्क पड़ता है। यह बच्चा क्रिकेट खेल सकता है। वह भारत के लिए एक बहुत बड़ी खोज रहा है। वह आगे भी बड़ी और बेहतर चीजें हासिल करेगा।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.