CA Final Nov 2026 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाइनल नवंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 1 से 5 अगस्त तक फिर से खोलने का फैसला किया है।
पहले क्या था शेड्यूल?
इससे पहले ICAI ने 6 जुलाई 2026 को परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई निर्धारित थी। वहीं, लेट फीस के साथ 22 जुलाई 2026 तक छात्रों को आवेदन फॉर्म भरने का अवसर दिया गया था। इसके बाद भी कई छात्र अपनी व्यस्तता, तकनीकी समस्याओं या व्यक्तिगत कारणों से रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं कर पाए थे। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए संस्थान ने 1 अगस्त से 5 अगस्त तक के लिए यह स्पेसल विंडो दोबारा खोलने का फैसला लिया है।
परीक्षा तिथि और टाइम-टेबल
ICAI द्वारा घोषित शेड्यूल के अनुसार, CA फाइनल नवंबर 2026 की परीक्षाएं दो ग्रुपों में आयोजित की जाएंगी:
ग्रुप-1 की परीक्षाएं: 2 नवंबर, 4 नवंबर और 6 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।
ग्रुप-2 की परीक्षाएं: 9 नवंबर, 11 नवंबर और 13 नवंबर 2026 को ली जाएंगी।
सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिए जाने की संभावना है।
आवेदन करने की आसान प्रक्रिया
- सबसे पहले ICAI के आधिकारिक ई-सर्विस पोर्टल icai.org पर जाएं।
2. यदि आप नए यूजर हैं तो ‘New Registration’ विकल्प पर क्लिक करें, या फिर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
3. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से दर्ज करें।
4. परीक्षा केंद्र, ग्रुप और माध्यम का सही चुनाव करते हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
5. मांगे गए आवश्यक दस्तावेज (जैसे सिग्नेचर और प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
6. निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से करें।
7. फॉर्म जमा करने के बाद कंफर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
छात्रों के लिए सलाह
ICAI ने साफ किया है कि 5 अगस्त 2026 के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सीए एस्पिरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ और तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए 1 अगस्त को पोर्टल खुलते ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.