- Hindi News
- Career
- IBPS PO Recruitment 2026 | Vacancy Increased To 7565 Posts Update
- कॉपी लिंक
आईबीपीएस ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026-27 के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी हे। पहले इस भर्ती के तहत 7,365 पद भरे जाने थे। अब पदों की संख्या बढ़कर 7,565 हो गई है। यानी इस भर्ती में कुल 200 पदों की बढ़ोतरी हुई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
आईबीपीएस पीओ/एमटी भर्ती 2026 के लिए प्रीलिम्स एग्जाम 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। प्रीलिम्स का रिजल्ट सितंबर 2026 में जारी हो सकता है। इसके बाद सफल उम्मीदवार मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 28 साल
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट

सैलरी :
- 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह
- अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
- पर्सनालिटी टेस्ट
- इंटरव्यू
फीस :
- एससी/एसटी/दिव्यांग : 175 रुपए
- अन्य: 850 रुपए

इन बैंकों में होगी भर्ती :
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- केनरा बैंक
- भारतीय केंद्रीय बैंक
- भारतीय बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- पंजाब और सिंध बैंक
- यूको बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर
ऐसे करें आवेदन :
- उम्मीदवार वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
- अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
- इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।
बढ़े हुए पदों की संख्या का नया नोटिफिकेशन
——————————————————————————————-
ये खबर भी पढ़ें…
डाक विभाग में 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती: 10वीं पास को मौका, एज लिमिट 40 साल

इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए 31 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
