आपको बताते चलें कि, आईबीपीएस ने PO/MT-XVI के पदों को भरने के लिए कुल 6715 पदों पर भर्ती निकाली हैं। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर 21 जुलाई, 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।
-आवेदन करने के लिए जरूरी तिथि
-आवेदन शुरू: 01 जुलाई, 2026
-आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
-फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026
कितना मिलेगा वेतन
पीओ/एमटी के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आयु-सीमा
इस भर्ती में न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकत्तम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट मिल जाएगी। इसके अलावा, एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। एससी एवं एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों 3 साल की छूट मिलेगी और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के 10 साल की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
तीन चरणों में होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ही होगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे।
इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मैन परीभा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के 170 सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा की अवधि 160 मिनट निर्धारित की है। वहीं, जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.