IBPS Clerk Recruitment 2026: IBPS ने क्लर्क के 11,403 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को इन शर्तों को पूरा करना होगा:
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। जो छात्र फाइनल ईयर में हैं, वे भी शर्त के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित श्रेणियों SC, ST, OBC, PwBD के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।
अन्य योग्यताएं: उम्मीदवार को कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की समझ होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क और महत्वपूर्ण तिथियां
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये निर्धारित है। जबकि एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों (EXS) के लिए शुल्क 175 रुपये तय किया गया है।
आवेदन व शुल्क भुगतान की नई अंतिम तिथि: 28 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा : 10 और 11 अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा : 27 दिसंबर 2026
चयन प्रक्रिया और मेरिट लिस्ट
प्रीलिम्स परीक्षा में शॉर्टलिस्टिंग: अभ्यर्थी को प्रीलिम्स परीक्षा सिर्फ पास करनी होगी।
मुख्य परीक्षाः मेरिट लिस्ट मेन्स एग्जाम में प्रदर्शन के आधार पर ही बनेगी।
आवेदन कैसे करें?
- IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘CRP Clerks’ या ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. ‘New Registration’ पर जाकर अपनी बेसिक डिटेल्स भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करें।
4. अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र स्कैन करके अपलोड करें।
5. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
अंतिम समय में सर्वर डाउन या तकनीकी खराबी से बचने के लिए उम्मीदवार 28 अगस्त से पहले ही अपना फॉर्म पूरी तरह भर लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.