फैटी लिवर की समस्या आजकल आम हो चुकी है और ऐसे में आपको अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो गैस्ट्रो डॉक्टर ने फैटी लिवर में कौन से फल खाने चाहिए, इसकी लिस्ट बताई है।
1. सेब
डॉक्टर सेठी ने बताया कि सेब आपको रोजाना खाना चाहिए और आपने कहावत भी सुनी होगी कि एक सेब आपको बीमारियों से बचा सकता है। सेब में पेक्टिन भरपूर मात्रा में होती है और यह एक लिक्विड फाइबर की तरह होता है। सेब खाने से पेट स्वस्थ रहता है और लिवर भी। सेब को आप थोड़े से नट्स के साथ खाएं, जिससे यह एक परफेक्ट स्नैक्स बन सके। डॉक्टर 1 सेब के साथ मुट्ठीभर नट्स खाते हैं।
2. कीवी
अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो कीवी खाना शुरू करें। डॉक्टर सेठी ने बताया कि कब्ज की समस्या होने पर दिन में करीब दो कीवी जरूर खाएं। लिवर हेल्थ को भी कीवी सपोर्ट करती है और इसमें मौजूद फाइबर आसानी से पचाया जा सकता है। आप हर दिन करीब 2 कीवी खाएं और इसे छिलके के साथ भी खा सकते हैं।
3. रसभरी
रसभरी भी फाइबर से भरपूर फल है, जिसे रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। डॉ. सेठी ने इसे प्लेन ग्रीक योगर्ट या ओटमील में मिलाकर खाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि रसभरी को प्लेन ग्रीक योगर्ट या ओटमील में मिलाएं। इसमें अलग से चीनी न मिलाएं और ऐसे ही खाएं। इससे आपको नेचुरल शुगर मिलेगी और फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलेगा।
4. अनार
डॉक्टर सेठी का कहना है कि लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो अनार भी खाएं। अनार के दानों को आप सलाद में मिलाकर खा सकते हैं और ऐसे भी। डॉक्टर अनार को सलाद के साथ खाना पसंद करते हैं। अनार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे लिवर के साथ पेट भी स्वस्थ रहता है।
5. एवोकाडो
एवोकाडो ज्यादातर लोग खाना पसंद नहीं करते हैं लेकिन यह सबसे ज्यादा हेल्दी होता है। इसमें नेचुरल शुगर कम होती है और फाइबर सबसे ज्यादा होता है। अगर आप टोस्ट या ब्रेड खाते हैं, तो उसमें बटर यी चीज की जगह एवोकाडो लगाकर खाएं। यह आपके नाश्ते के लिए सबसे हेल्दी ऑप्शन है।
6. नाशपाती
डायटरी फाइबर का अच्छा सोर्स है नाशपाती। खासतौर पर जब आप नाशपाती को छिलके के साथ खाते हैं, तो यह सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। डॉक्टर सेठी ने बताया कि छिलके साथ नाशपाती खाने से अच्छा फाइबर मिलेगा और यह लिवर हेल्थ को सपोर्ट करेगा। आप दिन में 1-2 नाशपाती खा सकते हैं।
7. ब्लूबेरी
अगर आप ब्लूबेरी खाते हैं, तो यह भी आपके लिवर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। फ्रोजन ब्लूबेरी भी ताजी जैसी पौष्टिक होती हैं। अगर आपको ब्लूबेरी का स्वाद ऐसे कड़वा-खट्ठा लगता है, तो योगर्ट, ओटमील, स्मूदी में मिलाकर खाएं। इससे ब्लूबेरी एक बैलेंस स्नैक बन जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.