इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने जून 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। धाकड़ ऑलराउंडर स्टोक्स ने रिटायरमेंट के बाद अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया है।
‘मैं चाहता हूं कि जिस दिन मेरा…’
35 वर्षीय स्टोक्स ने लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट पर कहा, ”मैं फिलहाल लेवल थ्री की कोचिंग कोर्स कर रहा हूं जबकि मैं अभी भी खेल रहा हूं। मैं चाहता हूं कि जिस दिन मेरा खेलना खत्म हो, उस समय तक कोचिंग की सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएं। तब किसी चीज का इंतजार करने की जरूरत नहीं हो। मैं क्रिकेट से जुड़े रहना चाहता हूं। मैं कोच बनना चाहता हूं। मुझे पता है कि खेलॉ से जुड़ने रहने के लिए मुझे क्या करना है। क्या मैं एक दिन इंग्लैंड का कोच बनना चाहूंगा? बिल्कुल। मैं ऐसा कर चाहूंगा। क्या मुझे लगता है कि ऐसा होगा? मुझे नहीं पता। कोई आइडिया नहीं।”
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने क्या कहा था?
वहीं, पॉडकास्ट पर जब जोस बटलर ने वापसी की संभावना टटोलने की कोशिश की तो स्टोक्स ने कहा कि कहा कि यू-टर्न का कोई इरादा नहीं। ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने हाल ही में कहा था कि अगर स्टोक्स अपना रिटायरमेंट वापस लेकर जून-अगस्त 2027 में इंग्लैंड में होने वाली अगली एशेज सीरीज में खेलते हैं तो यह किसी ‘फेयरीटेल’ जैसा होगा। उन्होंने कहा, ”अगर आप उस सीरीज को प्रमोट करना चाहते हैं तो शायद यही वह एंगल होगा। आप चाहेंगे कि स्टोक्स रिटायरमेंट से वापस आएं।”
विवाद के बाद लिया रिटायरमेंट
स्टोक्स ने रिटायरमेंट का ऐलान एक विवाद के बाद किया था, जिसके कारण उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया। लॉर्ड्स में सीरीज के पहले मैच में जीत के बाद स्टोक्स देर रात एक बार में हुई हाथापाई के दौरान मौजूद थे, जिसमें टीम का एक सिक्योरिटी स्टाफ घायल हो गया था। हालांकि, स्टोक्स खुद उस झगड़े में शामिल नहीं थे, लेकिन वह और पेसर गस एटकिंसन पब में थे। उन्होंने इंग्लैंड टीम के ‘कर्फ्यू’ नियम का उल्लंघन किया था एटकिंसन को भी दूसरे टेस्ट से सस्पेंड किया गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.