हुवावे ने अपने नए फोन Huawei Pura X View को लॉन्च कर दिया है। इसे दुनिया का पहला वाइड-स्क्रीन कैंडीबार स्मार्टफोन कहा जा रहा है और इसे कंटेंट के लिए बना (born for content) के तौर पर पेश किया गया है। इस नए फोन में क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैं…
हैवी रैम, बड़ी बैटरी, डिस्प्ले भी तगड़ा
गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Pura X View में 6.39 इंच का OLED डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9.5 और रिजॉल्यूशन 2232×1320 पिक्सेल है। इसके चारों तरफ बहुत पतले 1.05 एमएम बेजल होने की वजह से इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो शानदार 96.1% है। इसकी पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक पहुंचती है और यह हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। 7000mAh की बैटरी होने के बावजूद, यह फोन सिर्फ 6.68mm मोटा और 201 ग्राम वजन का है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन तीन कॉन्फिगरेशन – 12GB+256GB, 12GB+512GB और 12GB+1TB में उपलब्ध होगा।
चार कलर ऑप्शन
यह हार्मनीओएस 7 के साथ लॉन्च हुआ है और इसे बेहतर वीडियो देखने, पढ़ने, गेमिंग और प्रोडक्टिविटी जैसे “वाइड-स्क्रीन” उपयोग के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने इसे चार कलर्स – लीप शैडो रेड, लिनन ग्रे, जीरो डिग्री व्हाइट और फैंटम नाइट ब्लैक जैसे कलर्स में लॉन्च किया है। फिलहाल, Huawei Pura X View की कीमत और रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन्स अभी सामने नहीं आए हैं। अफवाह है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और एक टेलीफोटो कैमरा होगा।
फोल्डेबल फोन से वाइड-स्क्रीन वाले आइडिया को पारंपरिक कैंडीबार फोन में लाकर, हुवावे रेगुलर स्मार्टफोन के लिए एक नई दिशा आजमा रहा है। यह ऐसी दिशा हो सकती है जो हैंडहेल्ड डिवाइस पर लोगों के कंटेंट देखने के तरीके को बदल दे।
इससे पहले टिप्स्टर ‘डिजिटल चैट स्टेशन’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि हुवावे का एक हाई-एंड वाइड-स्क्रीन फोन आ रहा है। इसमें लगभग 16:10 का रेश्यो, फ्लैगशिप-लेवल 9-सीरीज चिप, करीब 7000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सेल का ट्रिपल-कैमरा सेटअप (जिसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है) होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.