इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच संकट में फंस गया है। पहले दिन का खेल तो हो गया, लेकिन दूसरे दिन का खेल शुरू ही नहीं हो पाया। सुबह जब मैच शुरू होने का वक्त था, उसी वक्त बारिश आ गई और मैच में खलल पड़ गया। हालांकि अभी मैच में वक्त काफी बाकी है, लेकिन अगर ये सिलसिला यूं ही जारी रहा तो फिर इसका नतीजा निकल पाएगा, इसकी संभावना काफी कम है।
पाकिस्तानी टीम अपनी पहली पारी में बना सकी केवल 171 रन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन का तो खेल हुआ। इसमें पूरी पाकिस्तानी टीम सस्ते में आउट हो गई। पूरी टीम केवल 171 रन पर ही आउट हो गई। अब्दुल्ला शफीक ने जरूरत 61 रन बनाए, बाकी कोई बल्लेबाज 50 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद जब इंग्लैंड की पारी शुरू हुई तो उनका भी हाल कुछ ऐसा ही था। टीम के दो विकेट केवल 48 रन पर ही गिर गए थे। जब पहले दिन का खेल खत्म हुआ, तब जॉर्डन कॉक्स 23 और कप्तान जो रूट 37 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि दूसरे दिन रोचक मैच होगा, लेकिन बारिश ने ऐसा नहीं होने दिया।
डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में इंग्लैंड सातवें और पाकिस्तान आठवें स्थान पर
मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि इंग्लैंड की टीम 24.36 के पीसीटी के साथ सातवें और पाकिस्तान 22.22 के पीसीटी के साथ आठवें नंबर पर है। ये मैच अगर पूरा होता तो जीतने वाली टीम का पीसीटी बढ़ जाता, लेकिन अब मैच पर ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
जो रूट कर रहे हैं इंग्लैंड के कप्तानी, बाबर आजम चोटिल होकर बाहर
जो रूट को फिर से इंग्लैंड का कप्तान बनाया गया है। हालांकि वे लंबे समय तक पहले भी कप्तान रहे हैं, लेकिन उसके बाद उन्होंने जब इस जिम्मेदारी को छोड़ा तो बेन स्टोक्स को नया कप्तान बनाया गया। उनके कार्यकाल में टीम ने कुछ खास नहीं किया। अब जो रूट फिर से कप्तान बनकर क्या करेंगे, ये देखना होगा। इस बीच मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम भी नहीं खेल रहे हैं। वो चोटिल हो गए थे। इसलिए उनकी जगह टीम की कमान सलमान अली आगा संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें
WTC के फाइनल में क्या टीम इंडिया को मिल पाएगी एंट्री, अभी कितने और टेस्ट मैच हैं बाकी
वैभव सूर्यवंशी फिर मैदान पर उतरेंगे, सुबह कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.