Nursing Jobs 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती निकाली है। 30 जुलाई से महिला अभ्यर्थी hprca.hp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह भर्ती मुख्य रूप से महिला अभ्यर्थियों के लिए है। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास ये पात्रता होनी चाहिए:
शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ B.Sc. Nursing या GNM पास किया हो।
काउंसिल रजिस्ट्रेशन: अभ्यर्थी का हिमाचल प्रदेश नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल (HPNRC), शिमला में एक्टिव रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
डोमिसिल/स्कूलिंग नियम: उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश की बोनाफाइड निवासी होनी चाहिए।
गैर-बोनाफाइड मामलों में, अभ्यर्थी ने 10वीं और 12वीं (10+2) की पढ़ाई हिमाचल स्थित संस्थानों से की हो।
आयु सीमा
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग (SC, ST, OBC, PwBD आदि) की महिला अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 23 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 29 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक)
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 4 दिनों के लिए खोली जाएगी।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए कुल आवेदन शुल्क 800 रुपये (100 रुपये परीक्षा शुल्क + 700 रुपये प्रोसेसिंग फीस) तय किया गया है। करेक्शन विंडो के दौरान संशोधन करने पर 100 रुपये अलग से शुल्क लगेगा।
सैलरी: चयनित सहायक स्टाफ नर्स को प्रति माह 25,000 रुपये का फिक्स्ड मानदेय दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन 120 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या OMR आधारित लिखित परीक्षा के आधार पर होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी 30 जुलाई से HPRCA के आधिकारिक पोर्टल hprca.hp.gov.in पर जाकर ‘वन-टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। अंतिम समय की तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए समय रहते आवेदन जमा करने की सलाह दी जाती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.