हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेता रहे सुनील दत्त का 25 मई को निधन हो गया था। सुनील दत्त फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शराफत और नफासत के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में विशुद्ध मसाला फिल्मों के अलावा सामाजिक मुद्दों पर आधारिक फिल्में की थीं। सुनील दत्त की कई फिल्में आज भी यादगार हैं। वह ऐसे कलाकारों में गिने जाते थे, जो किसी भी रोल में रम जाते थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता सुनील दत्त के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…
जन्म और परिवार
ब्रिटिश भारत में पंजाब राज्य के झेलम जिला स्थित खुर्दी नामक गांव में 06 जून 1929 को सुनील दत्त का जन्म हुआ था। देश के बंटवारे के बाद सुनील दत्त का परिवार भारत आकर बस गया। वहीं कॉलेज के दिनों में सुनील दत्त ने थिएटर में दिलचस्पी दिखाई।
इसे भी पढ़ें: Satyajit Ray Birth Anniversary: भारतीय सिनेमा के वो ‘Master Director’, जिन्हें मिला भारत रत्न और Oscar
उर्दू में अच्छी पकड़ और वजनदार आवाज होने की वजह से उनको खूब तारीफें मिलती थीं। उनको फिल्मों में आने का शौक था, लेकिन इस क्षेत्र में कोई कनेक्शन न होने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में आना आसान नहीं था। वह आर्थिक रूप से मजबूत भी नहीं थे। ऐसे में सुनील दत्त ने रेडियो सिलोन में काम करना अपना खर्च चलाते थे।
फिल्मों में निभाया डकैत का रोल
बताया जाता है कि एक बार सुनील दत्त अभिनेता दिलीप कुमार का इंटरव्यू लेने पहुंचे थे। इस दौरान डायरेक्टर समेश सहगल की नजर सुनील दत्त पर पड़ी थी, उन्होंने सुनील को स्क्रीन टेस्ट देने के लिए कहा। इस तरह से सुनील दत्त की फिल्म लाइन में एंट्री हुई थी। फिल्म इंडस्ट्री में सुनील दत्त ने दो दर्जन से ज्यादा फिल्मों में डकैत की भूमिका निभाई थी। वह इस रोल को बड़ी खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारते थे। इस तरह से सुनील दत्त फिल्म इंडस्ट्री के वह चहेते डाकू बन गए थे।
इन फिल्मों में किया काम
बता दें कि लंबा कद और पहलवानी शरीर वाले सुनील दत्त ने करीब 20 फिल्मों में इस तरह का रोल किया था। वहीं साल 1955 में सुनील दत्त की पहली फिल्म ‘रेलवे प्लेटफॉर्म’ थीं। वहीं साल 1957 में आई फिल्म ‘मदर इंडिया’ ने अभिनेता सुनील दत्त के फिल्मी जीवन को पूरी तरह से बदलकर रख दिया था।
मृत्यु
वहीं 25 मई 2005 को अभिनेता सुनील दत्त ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.