क्या आपके दो फोन है? हर बार आप एक ही फोन से UPI पेमेंट कर पाते हैं। जिन लोगों के पास दो फोन होते है, उनकों दो फोन में UPI ऑपरेट करना बेहद मुश्किल होता है। गौरतलब है कि यूपीआई पेमेंट करने वाले ऐप्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कोई व्यक्ति एक ही फोन में रजिस्टर नंबर से जुड़ सकते हैं। दूसरे फोन में रजिस्टर्ड नंबर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि ये एप्स से सिम जुड़े हुए होते हैं, यदि आपके फोन में सिम न हो, तो UPI एप्स बंद हो जाएंगे।
अक्सर होता है कि यूजर्स को UPI वाला फोन को अपने पास रखते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे दो फोन में अपना UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दो फोन पर कैसे चलेगा एक UPI अकाउंट
अगर आप दो फोन का इस्तेमाल करते हैं और चाहते है कि दोनों में UPI का यूज कर सकें, तो आप UPI में मिलने वाला Circle फीचर का यूज करते हैं। बता दें कि, Phonepe पर इस फीचर नाम Pocket Money दिया। लेकिन दोनों ही फीचर एक है। अब आप इस फीचर की मदद से मुख्य अकाउंट से दूसरे अकाउंट को जैसे माता-पिता और बच्चों को अधिकार दें सकते हैं। इस अकाउंट के जरिए बच्चे व आपके माता पिता भी इस्तेमाल कर पाएंगे और आपका एक पर्सनल अकाउंट है, जिसका यूज कर सकते हैं।
कैसे करें इसे सेटअप
– अब आप UPI सर्कल या कुछ ऐप्स पर UPI Pocket Money के नाम से फीचर मिल जाएगा। इसको सेटअप करने के लिए आपको मुख्य पेमेंट ऐप को खोलना होगा।
– इसके बाद एप पर UPI Circle या Pocket Money पर सर्च करें।
– अब रिजल्ट पर क्लिक करे Invite Dependent पर क्लिक करें और फिर उस व्यक्ति को शामिल करें जिसे आप सर्कल फीचर में शामिल हो सकते हैं।
– इसके बाद सामने वाले की UPI ID या QR कोड को स्कैन करके दूसरे अकांउट के संभालने वाले यूजर का आधार नंबर दर्ज करें। यदि आप खुद का दूसरे अकाउंट के लिए सेटअप कर रहे हैं, तो अपना नंबर डालें।
– अब आप तय करें कि आप दूसरे अकाउंट से होने वाली हर पेमेंट को खुद अनुमती देंगे या फिर एक लिमिट तय करेंगे जिसमें रहते हुए दूसरा अकाउंट खुद सभी पेमेंट्स कर पाए।
– अपने अनुसार सही ऑप्शन को चुनकर दूसरे अकाउंट को सर्कल में शामिल करें।
– इसके बाद आप दोनों ही अकाउंट से पेमेंट कर पाएंगे।
ध्यान देने वाली बातें
– दोनों फोन में यूपीआई इस्तेमाल करने का यह तरीका एकदम सुरक्षित और वैध है।
– इस बात का ध्यान दें कि आप अपने दूसरे फोन से तय लिमिट तक ही पेमेंट कर पाएंगे, इसलिए इसकी लिमिट 15 हजार रुपये तक सेट कर दें।
– वैसे यह फीचर माता-पिता और बच्चों के लिए है, आप चाहे दो फोन में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.