आम का सीजन जाने के बाद अमरूद की भरमार बाजार में होती है। अमरूद लोग खाना भी पसंद करते हैं लेकिन अब इनमें देसी और हाइब्रिड दो किस्में आने लगी हैं। तो चलिए आपको देसी और हाइब्रिड अमरूद में अंतर बताते हैं।
अमरूद में क्या होता है और खाने के फायदे
अमरूद में विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते हैं। इसे खाने से पेट भरता है और पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके अलावा अमरूद आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट करेगा। खांसी आने पर अमरूद भूनकर खाना भी फायदेमंद माना जाता है।
हाइब्रिड अमरूद कैसे होते हैं
हाइब्रिड अमरूद उगाने के लिए दो अलग-अलग किस्मों को एक साथ मिलाकर लगाया जाता है। हाइब्रिड अमरूद भी उगाए जाते हैं लेकिन देसी के अपेक्षा इनके स्वाद, आकार में अंतर होता है। जो लोग देसी अमरूद खाना पसंद करते हैं, उन्हें हाइब्रिड पसंद कम आता है।
2 मिनट में कैसे करें पहचान
हाइब्रिड-देसी अमरूद की पहचान करने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। बस कुछ चीजों पर आपको गौर करना है और आप आसानी से देसी अमरूद चुन सकते हैं। चलिए आपको दोनों के बीच अंतर बताते हैं।
- आकार से करें पहचान
हाइब्रिड अमरूद का आकार बड़ा और गोल होगा, साथ ही छिलका थोड़ा चमकदार और खुरदुरा दिखेगा। देसी अमरूद अक्सर छोटे और अलग आकार में दिखते हैं। देसी में बीज ज्यादा और सख्त होते हैं लेकिन हाइब्रिड में बीज कम और मुलायम होते हैं।
- रंग भी बता देगा फर्क
हाइब्रिड अमरूद के छिलके का रंग हरा रहता है, कभी पीला नहीं होता। देसी अमरूद हरा और पीला दोनों रंगों में आते हैं, साथ ही देसी अमरूद अंदर से सफेद, लाल, गुलाबी भी होते हैं। हाइब्रिड सिर्फ सफेद होते हैं।
- मिठास देखें
हाइब्रिड अमरूद मीठे होते हैं और इनमें खट्टापन नहीं होता लेकिन देसी में मिठास के साथ हल्का खट्टापन भी रहता है। देसी अमरूद थोड़े मुलायम भी होते हैं, इन्हें आप हथेली पर रखकर दबा सकते हैं लेकिन हाइब्रिड सख्त होता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.