पूड़ी-पकौड़ी जैसी चीजों को तलने के बाद कड़ाही में बचा तेल फेंकने की सोचती हैं। और दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं। जिसकी मदद से बचे हुए तले तेल को आप दोबारा यूज में ला सकती हैं।
स्टिकर निकालने के काम आएगा
प्लास्टिक,कांच या स्टील इन पर चिपके हुए स्टिकर को निकालना मुश्किल लगता है। तो तेल इस काम को आसान कर देगा। थोड़ा सा तेल लगाकर स्टिकर को नम किया जाता है तो स्टिकर का गोंद आसानी से छूट जाता है। इस काम के लिए खाने में बचा तेल काम आएगा। इस तेल से आप स्टिकर वगैरह छुड़ाने काम कर सकते हैं।
नट-बोल्ट खोलने का काम
किसी नट-बोल्ट को खोलना है और वो जंग से जाम हो गए हैं तो टेंशन ना लें। कुछ बूंद इस फ्राईंग के बाद बचे तेल की यूज करें। जंग लगा टाइट नट-बोल्ट भी आसानी से खुल जाएगा।
लकड़ी के फर्नीचर चमकाने का काम
लकड़ी के पुराने फर्नीचर पर धूल-मिट्टी जमा है तो उसे नया जैसा चमकाने में ये बचा हुआ तेल मदद करेगा। बस इसे किसी कॉटन के सॉफ्ट कपड़े में डुबोएं और फर्नीचर, लकड़ी के सामान पर रगड़ें। फिर किसी साफ सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ दें। जिससे सारा एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाए। बचे हुए तेल का ऐसा इस्तेमाल काम करेगा।
लेदर के आइटम चमकाएं
लेदर के शूज, पर्स या फिर कुछ शोपीस घर में रखे हैं तो उन्हें आप इस बचे तेल से रगड़कर पॉलिश कर सकती हैं। लेदर पर ऑयल की परत लगकार उसे चमका लें। बचे हुए तेल को रीयूज करने का ये भी स्मार्ट तरीका है।
दरवाजे-खिड़की के पल्लों से आवाज आ रही
दरवाजे या खिड़की को बंद-करने खोलने पर आवाज निकल रही तो बस उनके ज्वाइंट्स वाले हिस्से में यहीं बचा हुआ तेल डालने के लिए इस्तेमाल करें। सारी आवाजें आना बंद हो जाएंगी।
दोबारा इस्तेमाल से पहले करें ये काम
तलने के बाद बचे तेल को दोबारा से यूज करना है तो सबसे पहले इस तेल को छानकर खाने के पार्टिकल को अलग कर दो। फिर किसी साफ-सूखे एयर टाइट जार में भरकर रख दें। लेकिन ध्यान रहे कि तभी तक इस्तेमाल करें जब तक कि इसकी महक ना खराब हो जाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.